Trade setup for today : बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, निफ्टी में नीचे की और 23200 का स्तर मुमकिन
निफ्टी ने कल एक बार फिर लंबी मंदी वाली कैंडलस्टिक बनाई और अंततः 23,540 पर स्थित 200-डे ईएमए सपोर्ट को छू लिया। यदि सूचकांक निर्णायक रूप से इस स्तर से नीचे गिरता है, तो यह आगामी सत्रों में हेड एंड शोल्डर पैटर्न के दूसरे लक्ष्य (लगभग 23,200) तक गिर सकता है। वहीं, बाजार जानकारों के मुताबिक ऊपर की ओर 23,900-24,000 पर रजिस्टेंस है
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 8:56 AM
वोलैटिलिटी फिर से बढ़ गई,जिससे तेजड़ियों के बीच सतर्कता का रुख देखने को मिला। जब तक वोलैटिलिटी 12-13 के स्तर के आसपास निचले जोन में नहीं गिर जाती, तब तक तेजड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत है
Market Trade setup: बाजार में भारी बिकवाली का दबाव जारी रहा, 13 नवंबर को लगातार दूसरे सत्र में निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। वैश्विक बाजारों में घबराहट और रिटेल महंगाई में उछाल के कारण ऐसा हुआ। निफ्टी ने कल एक बार फिर लंबी मंदी वाली कैंडलस्टिक बनाई और अंततः 23,540 पर स्थित 200-डे ईएमए सपोर्ट को छू लिया। यदि सूचकांक निर्णायक रूप से इस स्तर से नीचे गिरता है, तो यह आगामी सत्रों में हेड एंड शोल्डर पैटर्न के दूसरे लक्ष्य (लगभग 23,200) तक गिर सकता है। वहीं, बाजार जानकारों के मुताबिक ऊपर की ओर 23,900-24,000 पर रजिस्टेंस है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,508, 23,422 और 23,283
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,787, 23,872 और 24,011
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रिजिस्टेंस: 51,002, 51,344, और 51,898
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 49,895, 49,553, और 49,000
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रिजिस्टेंस: 52,353, 52,852
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,298, 49,303
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 1.06 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 83.71लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 52,000 की स्ट्राइक पर 15.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
49,500 की स्ट्राइक पर 16 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
वोलैटिलिटी फिर से बढ़ गई,जिससे तेजड़ियों के बीच सतर्कता का रुख देखने को मिला। जब तक वोलैटिलिटी 12-13 के स्तर के आसपास निचले जोन में नहीं गिर जाती, तब तक तेजड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत है। बाजार के डर को मापने वाला इंडिया VIX 14.59 से 5.8 प्रतिशत बढ़कर 15.44 पर पहुंच गया।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 13 नवंबर को गिरकर 0.70 पर आ गया जो पिछले दिन 0.72 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक : GNFC
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक : आरती इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक : मणप्पुरम फाइनेंस
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।