Market cues : निफ्टी के लिए 23800-23750 के जोन में अहम सपोर्ट, यह रेंज टूटने पर बढ़ सकती है गिरावट

Nifty Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय निफ्टी के लिए 23,800-23,750 के जोन में अहम सपोर्ट है। अगर यह रेंज टूटती है तो शॉर्ट टर्म में 23,606 (जो जुलाई का निचला स्तर है) तक गिरावट आ सकती है। ऊपर की तरफ,24,000 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस दिख रहा है

अपडेटेड Sep 07, 2026 पर 7:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup :बैंक निफ्टी मामूली गिरावट के साथ सपाट बंद हुआ और डेली टाइमफ्रेम पर एक बेयरिश कैंडल बनी,जिसके ऊपरी हिस्से में एक अपर शैडो थी। यह ऊपरी स्तरों पर लगातार बने बिकवाली के दबाव का संकेत है

Trade setup for today : 4 सितंबर को निफ्टी एक छोटे दायरे में घूमता रहा और अंत में यह 0.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में सतर्कता का माहौल है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है,जबकि मोमेंटम इंडिकेटर्स में बेयरिश क्रॉसओवर बना हुआ है। इसलिए, एक्सपर्ट्स 'सेल-ऑन-रैली'की रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय निफ्टी के लिए 23,800-23,750 के जोन में अहम सपोर्ट है। अगर यह रेंज टूटती है तो शॉर्ट टर्म में 23,606 (जो जुलाई का निचला स्तर है) तक गिरावट आ सकती है। लेकिन अगर बाजार में रिकवरी आती है तो 24,000 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर निफ्टी लगातार इस स्तर के ऊपर बना रहता है तो यह 24,200 की ओर बढ़ सकता है। यह एक अहम रेजिस्टेंस लेवल है और बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन के साथ मेल खाता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी 50 (23898) के लिए अहम लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,891, 23,865 और 23,823

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,975, 24,001 और 24,043

निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

डेली चार्ट पर,निफ्टी ने पिछले दिन की ट्रेडिंग रेंज के अंदर एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनाई,जिसकी ऊपरी शैडो लंबी थी। यह रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के बीच ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव का संकेत है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ है,जबकि शॉर्ट और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज नीचे की ओर झुके हुए हैं। RSI में थोड़ी बढ़त हुई,लेकिन यह अपनी सिग्नल लाइन से काफी नीचे 38.37 पर बना रहा। वहीं,MACD ज़ीरो लाइन और सिग्नल लाइन,दोनों के नीचे ही रहा। हालांकि लगातार चार दिनों तक बढ़ने के बाद रेड हिस्टोग्राम बार कमजोर पड़ गया। ये सभी टेक्निकल इंडिकेटर बताते हैं कि मार्केट का ओवरऑल रुख सतर्क से लेकर मंदी वाला बना हुआ है।

बैंक निफ्टी (57,370) के लिए अहम लेवल

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,592, 57,675 और 57,810

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,322, 57,239 और 57,105

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,684, 58,137

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 57,135, 56,870

बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

बैंक निफ्टी मामूली गिरावट के साथ सपाट बंद हुआ और डेली टाइमफ्रेम पर एक बेयरिश कैंडल बनी,जिसके ऊपरी हिस्से में एक अपर शैडो थी। यह ऊपरी स्तरों पर लगातार बने बिकवाली के दबाव का संकेत है। इंडेक्स लगातार चौथे सेशन में भी क्लोजिंग बेसिस पर शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर टिकने में नाकाम रहा,लेकिन पिछले दो सेशन में अपने 50-डे EMA को बनाए रखने में सफल रहा। 48.22 पर RSI नेगेटिव क्रॉसओवर के साथ ज्यादातर एक ही दायरे में बना रहा,जबकि MACD नीचे की ओर बढ़ता रहा और ज़ीरो लाइन के नीचे आ गया। साथ ही लगातार चौथे दिन रेड हिस्टोग्राम बार में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी गई। ये सभी टेक्निकल इंडिकेटर बताते हैं कि शॉर्ट-टर्म ट्रेंड कमज़ोर है और ऊपरा स्तरों पर बिकवाली का दबाव बने रहने की संभावना है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)

Image906092026

इंडिया VIX

बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेत देने वाले इंडेक्स,इंडिया VIX में 5.8 प्रतिशत की भारी गिरावट आई और यह 10.68 पर आ गया। यह लगातार दूसरे सेशन में भी गिरा और अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड करता रहा। ये संकेत बताते हैं कि बाजार में उतार-चढ़ाव कम है। हालांकि बड़े ट्रेंड को देखते हुए अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शा ने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 4 सितंबर को बढ़कर 0.92 हो गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.8 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: इनॉक्स विंड, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, सेल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर, निफ्टी में उछाल पर बिकवाली का ट्रेंड रहेगा कायम

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।