Get App

Trade setup for today : कम ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच बाजार के रेंजबाउंड रहने की उम्मीद

Nifty Trade setup : अगर इंडेक्स गिरता है और 26,000–25,950 ज़ोन के तत्काल सपोर्ट लेवल से नीचे बना रहता है, तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, इस ज़ोन से ऊपर बने रहने पर इंडेक्स 26,100–26,150 ज़ोन की ओर जा सकता है। अगले कुछ सेशन के लिए ट्रेडिंग रेंज 25,950–26,300 हो सकती है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 7:15 AM
Trade setup for today : कम ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच बाजार के रेंजबाउंड रहने की उम्मीद
Trade Setup : बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX शुक्रवार को 0.44 प्रतिशत गिरकर 9.15 के नए निचले स्तर पर बंद हुआ। जिससे बुल को सपोर्ट मिला

Market Trade setup : निफ्टी 50 ने एक और सेशन में अपनी गिरावट जारी रखी, पिछले लगातार चार दिनों के हायर-हाई–हायर-लो फॉर्मेशन को खत्म करते हुए 0.38 प्रतिशत गिर गया। हालांकि 26 दिसंबर को इसने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज और बोलिंगर बैंड की मिडलाइन को बचाए रखा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम वॉल्यूम के बीच बाजार के रेंजबाउंड रहने की उम्मीद है। अगर इंडेक्स गिरता है और 26,000–25,950 ज़ोन के तत्काल सपोर्ट लेवल से नीचे बना रहता है, तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, इस ज़ोन से ऊपर बने रहने पर इंडेक्स 26,100–26,150 ज़ोन की ओर जा सकता है। अगले कुछ सेशन के लिए ट्रेडिंग रेंज 25,950–26,300 हो सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 26,013, 25,981 और 25,929

सब समाचार

+ और भी पढ़ें