Get App

Trade setup for today : मार्केट सेंटीमेंट खराब, 22700 पर स्थित सपोर्ट टूटने पर और बढ सकती है गिरावट

Trade setup for today : शुक्रवार को मार्केट सेंटीमेंट और खराब हो गया। पिछले हफ्ते के दौरान निफ्टी 22,700 के करीब पहुंच गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 22,700 पर स्थित तत्काल सपोर्ट को तोड़ता है, तो गिरावट 22,600 (ट्रेंडलाइन सपोर्ट)तक बढ़ सकती है। इस सपोर्ट के टूटने पर निफ्टी में और गिरावट आ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2025 पर 8:34 AM
Trade setup for today : मार्केट सेंटीमेंट खराब, 22700 पर स्थित सपोर्ट टूटने पर और बढ सकती है गिरावट
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 21 फरवरी को गिरकर 0.82 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.9 के स्तर पर था

Nifty Trade Setup : 21 फरवरी को निफ्टी ने वर्ष 2025 का सबसे निचला स्तर छुआ। पिछले कारोबारी दिन ये 0.50 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ। शुक्रवार को निफ्टी में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को मार्केट सेंटीमेंट और खराब हो गया। पिछले हफ्ते के दौरान निफ्टी 22,700 के करीब पहुंच गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 22,700 पर स्थित तत्काल सपोर्ट को तोड़ता है,तो गिरावट 22,600 (ट्रेंडलाइन सपोर्ट)तक बढ़ सकती है। इस सपोर्ट के टूटने पर निफ्टी में और गिरावट आ सकती है। हालांकि,निकट अवधि में बाजार के रुख में किसी बदलाव की स्थिति में 23,000-23,100 के स्तर एक बड़ी बाधा के रूप में कार्य कर सकते हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि इस स्तर से ऊपर, 23,200 (बोलिंगर बैंड की मिड लाइन) की ओर एक शॉर्ट टर्म अपमूव देखने को मिल सकता है और इससे ऊपर टिके रहना एक नए अपट्रेंड की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें