Trade setup for today : 23800 के पार जाने पर निफ्टी में 24000-24200 का स्तर मुमकिन, 23400 पर मजबूत सपोर्ट

Nifty Trade setup : अगर निफ्टी 50 निर्णायक रूप से इस जोन को पार कर जाता है, तो यह लोअर हाई, लोअर लो फॉर्मेशन के असर को नकार सकता है और 24,000 और 24,200 के स्तरों के लिए रास्ते खोल सकता है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि 23,400 (200-डे ईएमए) का स्तर निफ्टी के लिए सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 8:05 AM
Story continues below Advertisement
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 24 मार्च को बढ़ कर 1.22 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.15 के स्तर पर था

Market Trade setup: बेंचमार्क निफ्टी 24 मार्च को गैप-अप ओपनिंग के बाद लगभग सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कल इसमें 1 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली। निफ्टी में कल लगातार 6वें कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। बाजार पर बुल्स की पकड़ मजबूत बनी रही। इसके अलावा एफआईआई की ओर से लगातार खरीदारी बनी रही। इंडेक्स ने हफ्ते की अच्छी शुरुआत की और अब यह 23,800 के अपने पिछले स्विंग हाई से केवल 150 अंक दूर है। अगर निफ्टी इस लेवल के भी पार कर जाता है तो फिर और भी तेजी आती दिखेगी। अगर निफ्टी 50 इंडेक्स निर्णायक रूप से इस जोन को पार कर जाता है, तो यह लोअर हाई, लोअर लो फॉर्मेशन के असर को नकार सकता है और 24,000 और 24,200 के स्तरों के लिए रास्ते खोल सकता है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि 23,400 (200-डे ईएमए) का स्तर निफ्टी के लिए सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

Image124032025


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,495, 23,430 और 23,325

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,705, 23,770 और 23,876

बैंक निफ्टी

Image224032025

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,818, 52,055, और 52,439

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 51,050, 50,813, और 50,429

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,883, 53,020

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,273, 49,283

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image324032025

मंथली बेसिस पर 24,500 की स्ट्राइक पर 1.02 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image424032025

23,000 की स्ट्राइक पर 1.18 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image524032025

बैंक निफ्टी में 53,000 की स्ट्राइक पर 16.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image624032025

50,000 की स्ट्राइक पर 20.64 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image724032025

इंडिया VIX

Image924032025

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX,24 मार्च को 8.9 फीसदी बढ़कर 13.7 पर आ गया, जो तेजड़ियों के लिए थोड़ी सावधानी का संकेत है। यह अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (10 और 20-डे ईएमए) से ऊपर है, हालांकि यह अभी भी 14 अंक से नीचे है।

पुट कॉल रेशियो

Image824032025

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 24 मार्च को बढ़ कर 1.22 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.15 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: इंडसइंड बैंक

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: हिंदुस्तान कॉपर, पॉलीकैब इंडिया

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।