Trade setup for today : 100-डे EMA का सपोर्ट कायम रहने तक निफ्टी में 24900-25000 तक की तेजी आने की उम्मीद

Trade setup for today : अगर निफ्टी 100-डे ईएमए के सपोर्ट को तोड़ देता है,तो बिकवाली बढ़ सकती है। इससे निफ्टी 24,500 तक गिर सकता है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि इस सपोर्ट स्तर को बनाए रखने पर कुछ कंसोलीडेशन हो सकता है। इसके बाद 24,900-25,000 की ओर एक शॉर्ट-कवरिंग रैली हो सकती है

अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 9:00 AM
Trade Setup : बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX 3.7 प्रतिशत बढ़कर 12.19 पर पहुंच गया तथा शॉर्ट टर्म मूविंग औसत को पार कर गया। इससे तेजड़ियों के लिए कुछ बेचैनी के संकेत मिल रहे हैं

Market Trade setup : 26 अगस्त को निफ्टी बिकवाली के दबाव में आ गया था। यह 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ एक ही सत्र में अपने शॉर्ट टर्म और मिड टर्म के मूविंग एवरेज से नीचे चला गया था। साथ ही वॉल्यूम भी काफी ज़्यादा था। इसलिए आज यानी मंथली एफएंडओ एक्सपायरी के दिन, वोलैटिलिटी के बीच कुछ और कमज़ोरी आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर निफ्टी 100-डे ईएमए (24,635) के सपोर्ट को निर्णायक रूप से तोड़ देता है, तो बिकवाली इसे 24,500 (हालिया तेजी का 78.6% फिबोनाची रिट्रेसमेंट) तक नीचे खींच सकती है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि इस स्तर को बचाए रखने से कुछ कंसोलीडेशन हो सकता है, जिसके बाद 24,900-25,000 की ओर एक शॉर्ट-कवरिंग रैली हो सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,686, 24,632 और 24,544

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,862, 24,916 और 25,004

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 54,895, 55,054 और 55,311

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 54,381, 54,223 और 53,966

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 55,164, 55,632

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 53,414, 52,412

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

मंथली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.62 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

24,000 की स्ट्राइक पर 94.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

बैंक निफ्टी में 56,000 की स्ट्राइक पर 23.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

54,000 की स्ट्राइक पर 9.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image727082025

इंडिया VIX

बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX 3.7 प्रतिशत बढ़कर 12.19 पर पहुंच गया तथा शॉर्ट टर्म मूविंग औसत को पार कर गया। इससे तेजड़ियों के लिए कुछ बेचैनी के संकेत मिल रहे हैं।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 26 अगस्त को गिर कर 0.72 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.88 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: RBL Bank

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: Titagarh Rail Systems

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।