निफ्टी 26500 के अगले लक्ष्य के लिए तैयार, बीच-बीच में कंसोलीडेशन की संभावना से भी नहीं इंकार

Nifty trend: बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए अगला लक्ष्य 25,300 और उसके बाद 25,500 होगा, बशर्ते कि इसे 26,000 का सपोर्ट हासिल रहे। हालांकि बीच-बीच में कंसोलीडेशन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता

अपडेटेड Sep 27, 2024 पर 8:22 AM
Story continues below Advertisement
Trading guide : ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 119 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली

Market Trade setup : सभी अहम सेक्टरों में आई खरीदारी के दम पर बेंचमार्क इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बने रहे। 26 सितंबर को मंथली एफएंडओ एक्सपायरी सत्र के दौरान निफ्टी 50 ने पहली बार 26,250 का लेवल छुआ जो 212 अंकों की बढ़त थी। निफ्टी ने कल लगातार सातवें सत्र में हायर हाई बनाए रखा, जिसमें वोलैटिलिटी दो महीने के निचले स्तर पर आ गई। नतीजतन, अब सूचकांक के लिए अगला लक्ष्य 26,300 होगा, उसके बाद अगला बड़ा लक्ष्य 26,500 होगा। हालांकि इसके लिए 26,000 के सपोर्ट को कायम रहना जरूरी। लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि बीच-बीच में कंसोलीडेशन से इंकार नहीं किया जा सकता है

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


Image126092024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 26,059, 25,999 और 25,903

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 26,252, 26,311 और 26,408

बैंक निफ्टी

Image226092024

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 54,459, 54,567, और 54,741

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 54,110, 54,002, और 53,828

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 54,898, 55,653

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 53,327, 52,631

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image326092024

मंथली बेसिस पर 26,500 की स्ट्राइक पर 96.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image426092024

26,200 की स्ट्राइक पर 1.7 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image526092024

बैंक निफ्टी में 54,000 की स्ट्राइक पर 16.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image626092024

54,000 की स्ट्राइक पर 22.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image726092024

इंडिया VIX

Image926092024

कल वोलैटिलिटी में तेज गिरावट आई। इसमें लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही और ये दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। वोलैटिलिटी में कमी तेजड़ियों के पक्ष में है। जब तक यह 14 अंक से नीचे रहती है, तब तक तेजड़िये आरामदायक स्थिति में रह सकते हैं। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 5.81 प्रतिशत गिरकर 12 पर आ गया, जो 24 जुलाई के बाद से इसका सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है।

हाई डिलिवरी ट्रेड

Image1526092024

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

14 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1126092024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 14 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।

46 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image1226092024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 46 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

5 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image1326092024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

119 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1426092024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 119 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

एक्सपायरी के दिन सबसे ज्यादा रोलओवर वाले स्टॉक

Image1026092024

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें एक्सपायरी के दिन सबसे ज्यादा रोलओवर देखने को मिला

पुट कॉल रेशियो

Image826092024

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 26 सितंबर को बढ़कर 1.37 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.33 पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: शून्य

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: शून्य

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: शून्य

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।