Market Trade setup: 5 फरवरी के शुरुआती कारोबारी में निफ्टी ने 23,800 से ऊपर जाकर डाउनवर्ड रेडिस्टेंस ट्रेंडलाइन को पार कर लिया। लेकिन मुनाफावसूली के कारण बढ़ी वोलैटिलिटी के बीच यह स्तर बरकरार नहीं रख पाया। 5 फरवरी को निफ्टी 43 अंक नीचे बंद हुआ। यह तेज उछाल के एक दिन के बाद सांस लेने के लिए ठहरने जैसा संकेत है। हालांकि, डेली चार्ट पर हायर टॉप्स और हायर बॉटम के गठन के साथ,ओवरऑल ट्रेंड तेजी के पक्ष में बना हुआ है। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स हर गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर इंडेक्स निर्णायक रूप से 23,800 से ऊपर चला जाता है तो 24,000-24,200 की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन 23,800 से नीचे जाने पर अगला सपोर्ट 23,500 पर होगा
