Trade setup for today : निफ्टी में जल्द ही 24800 का स्तर मुमकिन, 24300 पर तत्काल सपोर्ट
Nifty Trade setup : निफ्टी 50 आज 24,550 पर स्थिति तत्काल रजिस्टेंस की ओर बढ़ सकता है। उसके बाद 24800 पर अगला बड़ा रजिस्टेंस है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,300 पर सपोर्ट है। उसके बाद 24,000 पर अगला सपोर्ट है
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 04, 2024 पर 8:37 AM
Trade Setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 80 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली
Market Trade setup: बाजार में कल लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। 3 दिसंबर को निफ्टी औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। मंगलवार की रैली के साथ निफ्टी अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया और एक इसमें डाउनवर्ड वर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देखने को। ये एक सकारात्मक रुझान है। निफ्टी 50 आज 24,550 पर स्थिति तत्काल रजिस्टेंस की ओर बढ़ सकता है। उसके बाद 24800 पर अगला बड़ा रजिस्टेंस है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,300 पर सपोर्ट है। उसके बाद 24,000 पर अगला सपोर्ट है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,329, 24,282 और 24,205
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,483, 24,531 और 24,608
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 52,780, 52,913, और 53,129
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 52,349, 52,216, और 52,001
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 53,463, 54,471
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 52,479, 51,266
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
निफ्टी में 25,000 की स्ट्राइक पर 1.33 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,500 की स्ट्राइक पर 1.55 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
फीयर इंडेक्स इंडिया VIX सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे गिरकर 2.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14.37 के स्तर पर आ गया। जिससे बुल्स को राहत मिली। यदि यह इस स्तर से नीचे बना रहता है तो बुल्स को सपोर्ट मिलेगा।
84 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 84 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
22 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 22 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
41 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 41 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
80 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 80 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल अनुपात (पीसीआर) 3 दिसंबर को बढ़कर 1.29 हो गया, जो पिछले सत्र में 1.22 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: ग्रैन्यूल्स इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।