Market Trade setup: बाजार में कल लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। 3 दिसंबर को निफ्टी औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। मंगलवार की रैली के साथ निफ्टी अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया और एक इसमें डाउनवर्ड वर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देखने को। ये एक सकारात्मक रुझान है। निफ्टी 50 आज 24,550 पर स्थिति तत्काल रजिस्टेंस की ओर बढ़ सकता है। उसके बाद 24800 पर अगला बड़ा रजिस्टेंस है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,300 पर सपोर्ट है। उसके बाद 24,000 पर अगला सपोर्ट है।
