Trade setup for today : निफ्टी 24860 की और जाने को तैयार, 24100-24000 के जोन में सपोर्ट
Nifty Trade setup : बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक निफ्टी 50 क्लोजिंग बेसिस पर 24,300 के स्तर को बनाए रखता है, तब तक इसके 24,550 की ओर बढ़ने की संभावना है। उसके बाद 24,860 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा। नीचे की ओर पहला सपोर्ट 24,100-24,000 के जोन में है
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 30, 2025 पर 8:48 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 29 अप्रैल को गिरकर 0.94 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.22 के स्तर पर था
Market Trade setup : 29 अप्रैल को निफ्टी में कंसोलीडेशन और रेंजबाउंड ट्रेडिंग देखने को मिली। पिछले सत्र में 1.2 फीसदी की तेजी दर्ज करने के बाद यह सपाट नोट पर बंद हुआ। इंडेक्स ने हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन को बनाए रखा और सभी मूविंग एवरेज वोलैटिलिटी में बढ़त के बावजूद बोलिंगर बैंड में विस्तार के साथ-साथ ऊपर की ओर बढ़े। हालांकि, प्रॉफिट बुकिंग के कारण ब्रेकआउट का प्रयास विफल रहा। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक निफ्टी 50 क्लोजिंग बेसिस पर 24,300 के स्तर को बनाए रखता है, तब तक इसके 24,550 की ओर बढ़ने की संभावना है। उसके बाद 24,860 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा। नीचे की ओर पहला सपोर्ट 24,100-24,000 के जोन में है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,298, 24,258 और 24,195
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 24,425, 24,465, और 24,528
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित प्रतिरोध : 55,803, 55,967, और 56,233
पिवट पॉइंट्स पर आधारित समर्थन : 55,271, 55,107, और 54,842
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित प्रतिरोध : 56,307, 58,648
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित समर्थन : 54,117, 52,891
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,500की स्ट्राइक पर 1.64 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24,300 की स्ट्राइक पर 1.15 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 55,500 की स्ट्राइक पर 10.89 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 54,000 की स्ट्राइक पर 11.69 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार की संभावित वोलैटिलिटी मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX 29 अप्रैल को 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ 17.37 पर आ गया, लेकिन यह अभी भी 15 अंक से काफी ऊपर बना हुआ है। इससे पता चलता है कि वोलैटिलिटी बढ़ी हुई है, तेजड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 29 अप्रैल को गिरकर 0.94 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.22 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।