Nifty Trade setup for July 18 : निफ्टी ने कल दो दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और 17 जुलाई को वीकली एफएंडओ एक्सपायरी सेशन 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ खत्म हुआ। तकनीकी इंडीकेटरों को देखते हुए लगाता है कि कुल मिलाकर निफ्टी 50 अभी भी निगेटिव रुझान के साथ साइडवेज़ ट्रेड कर रहा और एक साफ दिशा पकड़ने के लिए किसी ट्रिगर का इंतज़ार कर रहा है। जब तक यह 20-दिवसीय ईएमए (लगभग 25,250) से ऊपर निर्णायक रूप से बंद नहीं हो जाता, तब तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। इसके लिए 25,000 और फिर 24,900 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 25,250 से जाने पर ऊपर तत्काल रेजिस्टेंस 25,350 (11 जुलाई के बियरिश गैप का ऊपरी जोन) पर है, क्योंकि इससे ऊपर बने रहने पर निफ्टी 25,550 और 25,700 के स्तर की ओर बढ़ सकता है।
