Trade setup for today : पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार 12 अगस्त को निफ्टी में दिन के निचले स्तर से अच्छी रिकवरी आई और यह एक सीमित दायरे में घूमने के बाद 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि,इसने क्लोजिंग बेसिस पर मंगलवार के 24,429 के निचले स्तर और 24,360 पर स्थित 20-डे EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) को बचाए रखा। मोमेंटम इंडिकेटर्स ने बुलिश मोमेंटम में कमजोरी आने का संकेत दिया,लेकिन इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा।
