Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17431 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17340 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17670 फिर 17818 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Aug 26, 2022 पर 7:03 AM
Story continues below Advertisement
25 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 369.06 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 334.31 करोड़ रुपए की बिकवाली की

अगस्त डेरीवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट के एक्सपायरी वाले दिन आखिरी 1 घंटे में आई बिकवाली के चलते पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कल पहली बार गिरावट देखने को मिली। कल यानी 25 अगस्त के कारोबार में अधिंकाश सेक्टरों में कमजोरी रही। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद कल के कारोबार में बाजार में कमजोरी देखने को मिली थी।

सेंसेक्स 311 अंक गिरकर 58,775 पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 83 अंक गिरकर 17522 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर बियरिश इंगल्फिंग पैटर्न जैसा बियरिश कैंडल बनाया था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि कल डेली चार्ट पर एक लंबा बियरिश कैंडल बनता दिखा। बाजार में 17,700 के रजिस्टेंस लेवल से गिरावट देखने को मिली। हालांकि 25 अगस्त को कारोबार में निफ्टी ऊपरी स्तरों से फिसलता नजर आया। लेकिन बाजार का ओवरऑल मार्केट ब्रेथ पॉजिटिव रहा। कल के कारोबार में मिड और स्मॉलकैप जैसे ब्रॉडर मार्केट इंडेक्सों में मजबूती देखने को मिली। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप की चाल सपाट रही थी। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप करीब 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।


नागराज शेट्टी ने आगे कहा कि 25 अगस्त के कारोबार में इंट्राडे में आई तेज इंट्राडे गिरावट बुल्स की ऊपरी स्तरों पर टिकने की क्षमता पर सवाल उठाता है। निफ्टी जब तक 17,300-17,200 के स्पोर्ट के ऊपर बना रहता है तब तक इसमें निचले स्तरों से तेजी आने की संभावना कायम रहेगी। नियर टर्म में निफ्टी ऊपर की तरफ 17700-17800 और नीचे की तरफ 17300-17200 की रेंज में कारोबार करता नजर आ सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17431 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17340 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17670 फिर 17818 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 38679 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 38407 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 39347 फिर 39743 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Daily Voice: ऑटो, सीमेंट रियल एस्टेट और इंफ्रा शेयरों पर रहे फोकस, मिलेगा अच्छा रिटर्न

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 86.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो सितंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17700 पर सबसे ज्यादा 75.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17800 की स्ट्राइक पर 65.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17500 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17700 पर भी 67900 कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18000 और फिर 18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17300 की स्ट्राइक पर 80.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो सितंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 73.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है।

17300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 30.85 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17800 पर भी 8.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17,700 पर 4.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17600 और फिर 16500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Sun Pharmaceutical Industries, PVR, United Breweries, UltraTech Cementऔर Bajaj Auto के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

25 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 369.06 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 334.31 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

रोलओवरर्स

एक्सपायरी के दिन जिन 10 स्टॉक्स में सबसे ज्यादा रोलओवर देखने को मिला उनमें निफ्टी फाइनेंशियल भी शामिल था। इसमें 100 फीसदा रोलओवर देखने को मिला। इसके बाद Colgate Palmolive, Adani Ports, Dalmia Bharat, HDFC Bank, MRF और ICICI Bank में 98-99 फीसदी रोलओवर देखने को मिला।

4 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 4 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें BHEL, Aditya Birla Capital,IndiaMART InterMESH और Indiabulls Housing Finance के नाम शामिल हैं।

112 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Nifty Financial, TVS Motor Company, Ramco Cements, ACC और Marico के नाम शामिल हैं।

4 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 4 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Sun Pharmaceutical Industries, Balkrishna Industries, Ambuja Cements और Bajaj Finance के नाम शामिल हैं।

76 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें RBL Bank, Piramal Enterprises, Bharat Electronics, REC और IDFC First Bank के नाम शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।