Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43082 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42991 और 42843 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43378 फिर 43469 और 43617 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Dec 06, 2022 पर 8:08 AM
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18621और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18589 और 18536 पर स्थित हैं

5 दिसंबर को बाजार दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ। ट्रेडर आरबीआई की मॉनीटरी पॉलीसी कमेटी की 3 दिवसीय मीटिंग के नतीजों को आने के पहले सतर्क नजर आ रहे थे। बता दें कि 7 दिसंबर को आईबीआई की पॉलिसी आएगी। सेंसेक्स कल 34 अंक गिरकर 62835 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 5 अंक बढ़कर 18701 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर डोजी कैंडल बनाया। ये बाजार के आगे के ट्रेंड को लेकर बुल्स और बीयर की अनिश्चिचतता का संकेत है। डेली चार्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि कल निफ्टी 18591 पर स्थित अपने 10-day EMA (exponential moving average) को बचाए रखने में कामयाब रहा। इसके अलावा ये पोलैरिटी में बदलाव के सिद्धांत के मुताबिक अपना ट्रेंडलाइन सपोर्ट भी बचाए रख सका।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी में हल्का करेक्शन लगभग पूरा हो चुका है। अब जल्द ही निफ्टी में नीचे से फिर तेजी आती दिखेगी। अब निफ्टी के लिए 18550-18600 पर सपोर्ट दिख रहा है।

कल दिग्गजों की तुलना में छोटे और मझोले शेयरों आउटपरफार्म करते दिखे। Nifty Midcap 100 index कल 0.25 फीसदी की तेजी हासिल करने में कामयाब रहा था। वहीं, Smallcap 100 index 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18621और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18589 और 18536 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18726 फिर 18758 और 18811 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43082 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42991 और 42843 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43378 फिर 43469 और 43617 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

19000 की स्ट्राइक पर 34.41लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 20000 पर सबसे ज्यादा 24.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 19500 की स्ट्राइक पर 18.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18700 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 19100 पर भी 1.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 19400 और फिर 18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 32.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17000 पर सबसे ज्यादा 26.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 25.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

18700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.53 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17500 पर भी 1.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 18100 पर 67950 कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17000 और फिर 18400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें ICICI Bank, TVS Motor Company, Sun Pharmaceutical Industries, SBI Card और Colgate Palmolive के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

05 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1139.07 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2607.98 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

06 दिसंबर को NSE पर 3 स्टॉक GNFC,Delta Corp और Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

58 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 58 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals (GNFC), M&M Financial Services, Piramal Enterprises, Hindalco Industries और City Union Bank के नाम शामिल हैं।

49 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Persistent Systems, Britannia Industries, Nestle India, Gujarat Gas और Pidilite Industries के नाम शामिल हैं।

41 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Navin Fluorine International, Bajaj Finance, Aarti Industries, Biocon और Maruti Suzuki India के नाम शामिल हैं।

43 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Nifty Financial, Info Edge India, Coal India, HDFC और United Breweries के नाम शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।