Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43470 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43378 और 43230 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43766 फिर 43858 और 44006 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं,निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18388 पर स्थित है

अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 7:59 AM
12 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 138.81 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 695.60 करोड़ रुपए की खरीदारी की

12 दिसंबर भी बाजार के लिए कंसोलीडेशन वाला दिन ही रहा। निफ्टी को 18300-18400 के लेवल पर अच्छा सपोर्ट मिला। कारोबार को अंत में बाजार सपाट बंद हुआ। ट्रेडरों को 14 दिसंबर को ब्याज दरों पर आने वाले यूएस फेड के फैसले का इंतजार है। Sensex कल 51 अंक गिरकर 62130 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 0.60 अंक बढ़कर 18497 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी कल शुरुआती गिरावट की भरपाई करते हुए ओपनिंग लेवल से काफी ऊपर बंद हुआ और डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। दूसरी तरफ बैंक निफ्टी में रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई का क्रम जारी रहा। ये मार्केट के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है। लेकिन सोमवार के इंट्राडे लो से आई खरीदारी बाजार में बुल्स के लिए एक अच्छा संकेत हो सकता है। अब अगर निफ्टी 18650 के ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तभी इसमें तेजी कायम रहने की पुष्टि होगी। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18350 के स्तर पर दिख रहा है।

कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों ने दिग्गजों की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया था। Nifty मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त को साथ बंद हुआ था। वहीं, Nifty स्मॉलकैप इंडेक्स 0.55 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18388 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18346 और 18279 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18522 फिर 18563 और 18631 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Landmark Cars IPO Opens Today: प्रीमियम और लग्जरी कार डीलर कंपनी का इश्यू खुला, जानिए क्या सब्सक्राइब करना चाहिए?

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43470 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43378 और 43230 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43766 फिर 43858 और 44006 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

19000 की स्ट्राइक पर 35.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 20000 पर सबसे ज्यादा 23.12 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 21.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

19000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 47800 कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18300 पर भी 40650 कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18600 और फिर 19500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 36.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 29.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 28.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

18000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18400 पर भी 2.22 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 18500 पर 1.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18600 और फिर 18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें HDFC, ICICI Bank, Larsen & Toubro, HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

12 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 138.81 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 695.60 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

13 दिसंबर को NSE पर 4 स्टॉक BHEL, Delta Corp, Punjab National Bank और GNFC F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

58 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 58 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Dalmia Bharat, Honeywell Automation, Persistent Systems, InterGlobe Aviation और Ramco Cements के नाम शामिल हैं।

24 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Colgate Palmolive, Vedanta, Shree Cements, Dixon Technologies और Indian Energy Exchange के नाम शामिल हैं।

51 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें United Breweries, Metropolis Healthcare, Navin Fluorine International, Alkem Laboratories, और Crompton Greaves Consumer Electrical के नाम शामिल हैं।

61 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Nifty Financial, Punjab National Bank, Coal India, Info Edge और Indian Hotels के नाम शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।