Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

18000 की स्ट्राइक पर 37.7 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 28.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2022 पर 8:18 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
15 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 710.74 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 260.92 करोड़ रुपए की खरीदारी की

पिछले चार कारोबारी सत्रों में कल यानी 15 दिसंबर को बाजार में पहली बार थोड़ा बड़ी गिरावट देखने को मिली। यूएस फेड की तरफ से आगे भी ब्याज दरों में बढ़त का दौर जारी रहने को संकेत के बाद ग्लोबल बाजारों में कमजोरी देखने को मिली जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी आया। सेंसेक्स-निफ्टी कल 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 879 अंको की गिरावट के साथ 61799 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 245 अंकों की गिरावट के साथ 18415 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर इवनिंग स्टार जैसा पैटर्न बनाया था। ये आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार में और गिरावट आने का संकेत है।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों की हल्की बढ़त के बाद गुरूवार को डेली चार्ट पर एक बड़ बीयर कैंडल बनता दिखा। टेक्निकल नजरिए से देखें तो इस पैटर्न से बुधवार को 18696 के स्तर पर लोअर टॉप फॉर्मेशन बनने के बाद बाजार में एक तेज डाउनवर्ड रिवर्सल पैटर्न के संकेत मिलते हैं। ये एक अच्छा संकेत नहीं है। इससे बाजार में शॉर्ट टर्म में और गिरावट की आंशका नजर आ रही है। अब निफ्टी के लिए 18350 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। आगर ये सपोर्ट कायम नहीं रह पाता तो निफ्टी शॉर्ट टर्म में 18150-18100 की तरफ जा सकता है। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 18550 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।

कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100 इंडेक्स 1 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। वहीं, Smallcap 100 इंडेक्स 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल के कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर था। NSE पर हर एक बढ़ने वाले शेयर पर दो गिरने वाले शेयर देखने को मिले थे।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें