Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17836 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17799 और 17740 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17954 फिर 17990 और 18049 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41321 पर स्थित हैं

अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 7:27 AM
Trade setup:15 फरवरी को NSE पर 4 स्टॉक BHEL,Punjab National Bank,Ambuja Cements और Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं

Trade setup: कल 14 फरवरी को बाजार में दो दिनों की गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में बाजार तीन हफ्तों के हाई पर बंद हुआ। बैंकिंग, फाइनेंशियल,एफएमसीजी, टेक,मेटल और चुनिंदा तेल-गैस शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला। सेंसेक्स 600 अंकों की बढ़त के साथ 61032 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 159 अंकों की बढ़त के साथ 17,930 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में दबाव देखने को मिला था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी और 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी के लिए अब 17950-18000 पर बाधा दिख रही है। अगर निफ्टी ये बाधा पार कर लेता है तो फिर ये नियटटर्म में हमें 18,250 की तरफ जाता दिखेगा। फिलहाल निफ्टी के लिए 17750 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17836 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17799 और 17740 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17954 फिर 17990 और 18049 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41321 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41198 और 40999 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41720 फिर 41843 और 42043 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 18200 की स्ट्राइक पर 75.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 26.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17800 की स्ट्राइक पर 92.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 49.61 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 16800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Torrent Pharma, Hindustan Unilever, Petronet LNG, Britannia Industries और भारती एयरटेल के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

52 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 52 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें ITC, Polycab India, Metropolis Healthcare, Dr Lal PathLabs और Marico के नाम शामिल हैं।

36 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 36 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें BHEL, Max Financial Services, National Aluminium Company, Indraprastha Gas और Bajaj Auto के नाम शामिल हैं।

57 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 57 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Bosch, Siemens, Ipca Laboratories, Navin Fluorine International और REC के नाम शामिल हैं।

49 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 49 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें City Union Bank, Mahanagar gas, Voltas, Punjab National Bank और ABB India के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

14 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1305.30 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 204.79 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

15 फरवरी को NSE पर 4 स्टॉक BHEL,Punjab National Bank,Ambuja Cements और Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

15 फरवरी को आने वाले नतीजे

आज यानी 15 को जेबीएफ इंडस्ट्रीज, क्रेजी इन्फोटेक, वेलॉक्स इंडस्ट्रीज, विजन सिनेमाज और वैंटेज नॉलेज एकेडमी के दिसंबर तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

बल्क डील

द फीनिक्स मिल्स: नोमुरा इंडिया इंवेस्टमेंट फंड मदर फंड ने कंपनी में खुले बाजार के लेनदेन के माध्यम से प्रति शेयर 1310 रुपये की औसत कीमत पर 24.89 लाख शेयर खरीदे हैं। हिस्सेदारी की खरीदारी कुल 329.09 करोड़ रुपये में हुई है।

सफारी इंडस्ट्रीज (इंडिया): एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने कंपनी में 1860 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 2.5 लाख शेयर खरीदे है। जबकि इन्वेस्टकॉर्प प्राइवेट इक्विटी फंड II ने 1861.44 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 4.5 लाख शेयर बेचे हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।