Trade setup: कल 8 जून को पिछले लगातार 5 कारोबारी सत्रों में बाजार में पहली बार करेक्शन देखने को मिला। उम्मीद के मुताबिक ही आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का निर्णय लिया। लेकिन महंगाई अनुमान में उम्मीद से कम कटौती ने बाजार का मूड खराब कर दिया। कल के कारोबार में मेटल को छोड़कर अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई 294 अंक गिरकर 62849 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 92 अंक गिरकर 18635 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जानकारों का कहना है कि ये पैटर्न शॉर्ट टर्म में बाजार के ट्रेंड में बदलाव का संकेत है।
