Trade setup for today : निफ्टी के लिए 23500 पर मजबूत सपोर्ट, जल्द देखने को मिल सकता है 24000 का स्तर

Trade setup: टाटा स्टील ने इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट में 10 रुपये अंकित मूल्य के 1,25,00,000 इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो कुल मिलाकर 12.5 करोड़ रुपये के हैं

अपडेटेड Jun 26, 2024 पर 9:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade setup : सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 25 जून को बढ़कर 1.38 पर रहा जो 24 जून को 1.14 के स्तर पर था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है

Trade setup : हाल ही में हुए कंसोलीडेशन के बाद बाजार ने मंगलवार 25 जून शानदार प्रदर्शन किया और एक क्लोजिंग हाई बनाया जो यह दर्शाता है कि तेजड़िए मजबूत स्थिति में हैं। निफ्टी कल 183 अंक उछलकर 23,721 पर पहुंच गया, जिससे हायर हाई और हायर लो फार्मेशन हुआ। आने वाले सत्रों में निफ्टी के लिए 23,500 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी हमे 24,000 की ओर बढ़ता दिख सकता है। यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

Image1025062024


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,606-23,560 और 23,487

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,753-23,798 और 23,871

बैंक निफ्टी

Image1125062024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 51,985-51,749 और 51,368

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 52,748-52,984 और 53,366

कॉल ऑप्शन डेटा

Image1225062024

मंथली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 1.07 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

पुट ऑप्शन डेटा

Image1325062024

23,000 की स्ट्राइक पर 1.03 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

इंडिया VIX

Image1825062024

कल के कारोबारी सत्र में वोलैटिलिटी में बढ़त देखने को मिली और इंडिया VIX 14.5 के स्तर के करीब पहुंच गया। इंडिया VIX 14.06 के स्तर से 1.81 फीसदी बढ़कर 14.31 पर पहुंच गया, लेकिन अभी भी सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे है।

38 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1925062024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 38 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

50 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image2025062024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 50 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

65 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image2125062024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 65 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

34 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image2225062024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 34 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

पुट कॉल रेशियो

Image1725062024

सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 25 जून को बढ़कर 1.38 पर रहा जो 24 जून को 1.14 के स्तर पर था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में शामिल किए गए स्टॉक: शून्य

एफएंडओ प्रतिबंध में बरकरार रखे गए स्टॉक: जीएनएफसी, इंडस टावर्स, पंजाब नेशनल बैंक, सेल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: बलरामपुर चीनी मिल्स, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, ग्रैन्यूल्स इंडिया, पीरामल एंटरप्राइजेज

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।