Trade setup for today : दलाल स्ट्रीट पर तेजड़ियों की बढ़त कायम, निफ्टी में जल्द देखने को मिल सकता है 22700 का स्तर
Trade setup : 6 मार्च को सेंसेक्स 409 अंक बढ़कर 74,086 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 118 अंक की बढ़त लेकर 22,474 पर बंद हुआ। इंडिया VIX के 0.59 फीसदी गिरकर 14.30 पर आने से वोलैटिलिटी में और गिरावट आई है। इससे भी तेजड़ियों को सपोर्ट मिला है। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,503 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,567 और 22,671 पर स्थित हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 07, 2024 पर 5:52 AM
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर प्रतिशत के आधार पर आखिरी कारोबारी दिन 39 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।
Trade setup : 6 मार्च को कारोबारी सत्र के आखिरी कुछ घंटों में रिबाउंड के बाद, बाजार लगभग 22,500 के अपने तत्काल रजिस्टेंस के करीब पहुंच गया और निफ्टी 50 पर अपवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंड लाइन से भी ऊपर चला गया। यह संकेत करता है कि तेजड़ियों ने दलाल स्ट्रीट पर बढ़त बनाए रखी है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कि 22,400-22,200 के स्तर पर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 22,600-22,700 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
कल सेंसेक्स 409 अंक बढ़कर 74,086 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी दिन के निचले स्तर से 250 अंक ऊपर पहुंच गया और 118 अंक की बढ़त लेकर 22,474 पर बंद हुआ। इसने डेली बेसिस पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसके अलावा निफ्टी ने 10-डे ईएमए (22,270 पर स्थित एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) का बचाव करने में भी कामयाब रहा। हालांकि ब्रॉडर मार्केट दबाव में रहे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.50 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई।
इंडिया VIX के 0.59 फीसदी गिरकर 14.30 पर आने से वोलैटिलिटी में और गिरावट आई है। इससे भी तेजड़ियों को सपोर्ट मिला है। कल इंडिया VIX लगातार छठे सत्र में गिरा।
5paisa.com के रुचित जैन ने कहा कि डेरिवेटिव डेटा से संकेत मिलता है कि इंडेक्स फ्यूचर्स सेगमेंट में शॉर्ट पोजीशन बकाया हैं। वहीं, आरएसआई (relative strength index)रीडिंग सकारात्म दिख रही है। निफ्टी लगातार हायर टॉप, हायर बॉटम बना रहा है। इससे संकेत मिलता है कि शॉर्ट कवरिंग हो सकती है और इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख कर सकता है।
रुचित का मानना है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट अब 22200 के आसपास है जबकि रिट्रेसमेंट से 22700 के आसपास रजिस्टेंस होने का संकेत दे रहा है। ट्रेडर्स को उनकी सलाह है कि वे तब तक सकारात्मक रुख के साथ ट्रेड करना जारी रखें जब तक कि सूचकांक अपने सपोर्ट स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा हो।
एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का भी मानना है कि शॉर्ट टर्म रुझान सकारात्मक लग रहा है क्योंकि निफ्टी ने डेली चार्ट पर 21-डे ईएमए (22,120) से ऊपर दिन की क्लोजिंग की है। उनका मानना है कि आगे निफ्टी में हमें 22,600 और 22,700 का स्तर देखने को मिल सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,503 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,567 और 22,671 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 22,294 फिर 22,230 और 22,126 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
बैंक निफ्टी
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48,131 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 48,301 और 48,575 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 47,582 फिर 47,412और 47,137 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर 1 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 27.84 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
22,000 की स्ट्राइक पर 1.1 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 22,300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 49.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
बल्क डील
हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक
हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। Syngene International, Maruti Suzuki India, Ramco Cements, Asian Paints और Hindustan Unilever जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।
39 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 39 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Sun Pharmaceutical Industries, Bajaj Auto, Oracle Financial Services Software, SBI Life Insurance Company और HCL Technologies के नाम शामिल हैं।
44 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 44 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें State Bank of India, InterGlobe Aviation, BHEL, Gujarat Gas और AU Small Finance Bank के नाम शामिल हैं।
63 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 63 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Mahanagar Gas, Samvardhana Motherson International, Indraprastha Gas, Ramco Cements और L&T Finance Holdings के नाम शामिल हैं।
37 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 37 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, Federal Bank, Axis Bank और IndusInd Bank के नाम शामिल हैं।
निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 6 मार्च को बढ़कर 1.32 के स्तर पर रहा जो पिछले सत्र में 1.23 के स्तर पर था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।