Trade setup : रिकॉर्ड हाई हिट करने के बाद बाजार एक रेंज बाउंड ट्रेड में प्रवेश कर गया है। बाजार जानकारों का कहना है कि और चार्ट पैटर्न को देखते हुए कुछ और कारोबारी सत्रों तक इसके सीमित दायरे में ही रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 22,800 पर रजिस्टेंस और नीचे की तरफ 22,500-22,400 पर सपोर्ट दिख रहा है जो इसका 10-डे और 21-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) भी है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस दायरे के ऊपर या नीचे किसी भी टूटने पर ही आने वाले दिनों में इंडेक्स को मजबूत दिशा मिल सकती है।
