Trade setup : 17 अक्टूबर को बाजार पिछले चार कारोबारी सत्रों में पहली बार बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि यह 19500-19850 के दायरे में ही घूमता रहा। निफ्टी कल पिछले हफ्ते के हाई पर बंद हुआ। ऊपर की तरफ इसको 19850 पर बाधा का सामना करना पड़ा। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी इस बाधा को मजबूती के साथ पार कर लेता है और इस निशान से ऊपर बंद होता है तो यह 19000-20000 के जोन की ओर बढ़ सकता है। लेकिन इसके लिए 19750-19700 के स्तर पर मिल रहा तत्काल सपोर्ट भी कायम रहने की जरूरत है।
