Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

27 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1943.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2727.47 करोड़ रुपए की खरीदारी की

अपडेटेड May 30, 2022 पर 10:28 AM
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16259 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16166 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16408 फिर 16464 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

जून सिरीज के पहले दिन 27 मई 2022 को अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली थी। पिछले कारोबारी दिन बाजार 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ था। मेटल को छोड़कर सभी सेक्टरों में तेजी देखने को मिली थी। आईटी 2.5 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा था।

BSE Sensex 632 अंकों की बढ़त के साथ 54885 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 50 इंडेक्स 182 अंकों की बढ़त के साथ 16353 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने शुक्रवार को एक बुलिश कैंडल बनाया था जो डाली चार्ट पर हैंगिंग मैन पैटर्न (Hanging Man pattern) जैसा दिखता है।

27 मई यानी शुक्रवार को दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों ही 1.4 फीसदी की बढॉत लेकर बंद हुए थे। बाजार का ब्रेड्थ भी पॉजिटिव रहा था। NSE पर एक गिरने वाले शेयर पर करीब तीन बढ़ने वाले शेयर देखने को मिले थे।


Ethos Share Listing: आज कमजोर हो सकती है लिस्टिंग, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स का अनुमान

बाजार में वोलैटिलिटी भी कम होती नजर आई थी। वौलैटिलिटी इंडेक्स India VIX (इंडिया विक्स) 5.44 फीसदी की गिरावट के साथ 21.48 पर आता नजर आया था। इससे से भी बाजार का सेंटिमेंट अच्छा हुआ है।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

HDFC Securities के दीपक जसानी का कहना है कि पिछले 2 कारोबारी दिनों से बाजार सेंटीमेंट में सुधार देखने को मिल रहा है। अब अगर निफ्टी 16,414 के ऊपर जाता है तो फिर इसमें16,624 का पहला लक्ष्य और फिर इसके बाद 16,825 का दूसरा लक्ष्य देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 16,006 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

LKP Securities के रुपक डे का कहना है कि आगे निफ्टी अगर 16,400 को पार करता है तो यह रैली हमें 16,700-16,800 की तरफ जाती नजर आ सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 16,200/16,000 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

MOFSL के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी पहले से ही 15,735 के स्तर पर मल्टिपल सपोर्ट ले चुका है। 16,666 के जोन में मजबूत सप्लाई होने के बावजूद बेस में मजबूती आ रही है। बाजार को पूरे सेटअप को देखने से लगता है कि अब निफ्टी 16400 और उसके बाद 16,666 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

बैंक निफ्टी से भी कंसोलिडेशन ब्रेकआउट के बाद अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। अगर बैंक निफ्टी 34,750 के जोन में टिके रहने में कामयाब रहता है तो यह हमें 36,000-36,500 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16259 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16166 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16408 फिर 16464 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35372 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35130 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 35775 फिर 35936 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 22.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जून सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 16.37 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16000 की स्ट्राइक पर 13.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

16300 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.04 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17000 पर भी 2.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

16000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16500 और फिर 16100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

15500 की स्ट्राइक पर 31.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जून सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16000 पर सबसे ज्यादा 30.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 15000 की स्ट्राइक पर 25.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

16300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 15100 पर भी 1.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16200 पर 1.82 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

16500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16800 और फिर 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें HDFC Bank,Voltas,TCS, Power Grid Corporation of India और Ipca Laboratories के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

27 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1943.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2727.47 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

30 मई को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

101 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 101 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Nifty Financial, Chambal Fertilizers, ABB India, Ramco Cements और Metropolis Healthcare के नाम शामिल हैं।

4 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 4 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Vedanta, NMDC, City Union Bank और Tata Steel के नाम शामिल हैं।

39 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Cummins India, Ipca Laboratories, Piramal Enterprises, Muthoot Finance और Polycab India के नाम शामिल हैं।

56 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Atul, Container Corporation of India,Apollo Hospitals Enterprises,Balrampur Chini Mills, और Alkem Laboratories के नाम शामिल हैं।

आज आने वाले नतीजे

आज यानी 27 मई को Life Insurance Corporation of India, Jubilant Foodworks, Sun Pharma, Aurobindo Pharma, Campus Activewear, IRCTC, Coffe Day Enterprises, LT Foods (Daawat), Dilip Buildcon, DCM Shriram Industries, Delhivery, Dhampur Sugar, Dhani Services, Dish TV, Dixon Technologies, Dredging Corporation of India, Eureka Forbes, Jindal Steel & Power, Lux Industries, Mazagon Dock Shipbuilders, Mawana Sugar, Mcleod Russel, Medplus Health, Natco Pharma, Prudent Corporate Advisory Services, Radico Khaitan, Stove Kraft और Wockhardt के मार्च तिमाही के नतीजे आएंगे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।