Trade setup for today : निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म संकेत अच्छे, 22600 से ऊपर जाने पर खुल सकता है 23000 का रास्ता
Nifty Trade setup : अगर निफ्टी आगामी सत्रों में अपनी तेजी को जारी रखता है, तो इसे 22,600-22,700 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इस जोन से ऊपर बने रहने पर निफ्टी में 23,000 की ओर मजबूत अपट्रेंड के लिए दरवाजे खुल सकते हैं। हालांकि,जब तक इंडेक्स इस जोन से नीचे नहीं आता, तब तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 18, 2025 पर 8:08 AM
Trade Setup : फीयर इंडेक्स इंडिया VIX, सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे रहा और निचले जोन में रहा। हालांकि सोमवार को यह 1.02 प्रतिशत बढ़कर 13.42 के स्तर पर पहुंच गया, लेकिन यह बुल्स के लिए अनुकूल बना हुआ है
Market Trade setup: एक हफ़्ते के कंसोलीडेशन के बाद दलाल स्ट्रीट पर बुल्स वापस लौटते दिखे। निफ्टी 17 मार्च को 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,500 के पार चला गया। बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों से फायदा मिला। निफ्टी बोलिंगर बैंड (22,560) की मिडलाइन के साथ ही 20-डे ईएमए (22,600) पर पहुंच गया है। साथ ही बुल्स के लिए वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX भी अनुकूल है। अगर निफ्टी आगामी सत्रों में अपनी तेजी को जारी रखता है, तो इसे 22,600-22,700 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इस जोन से ऊपर बने रहने पर निफ्टी में 23,000 की ओर मजबूत अपट्रेंड के लिए दरवाजे खुल सकते हैं। हालांकि,जब तक इंडेक्स इस जोन से नीचे नहीं आता, तब तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,300 पर सपोर्ट दिख रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 22,394, 22,341 और 22,256
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 22,565, 22,618 और 22,703
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस लेवल : 48,453, 48,520, और 48,629
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 48,235, 48,168, और 48,059
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस लेवल: 49,308, 50,289
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 47,883, 46,078
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 27,000 की स्ट्राइक पर 98.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
22,000 की स्ट्राइक पर 85.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 49,000 की स्ट्राइक पर 18.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
48,000 की स्ट्राइक पर 16.03 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
फीयर इंडेक्स इंडिया VIX, सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे रहा और निचले जोन में रहा। हालांकि सोमवार को यह 1.02 प्रतिशत बढ़कर 13.42 के स्तर पर पहुंच गया, लेकिन यह बुल्स के लिए अनुकूल बना हुआ है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 17 मार्च को बढ़कर 1.05 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.02 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बीएसई, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस और सेल
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।