30 नवंबर को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी कल 30 अगस्त के बाद पहली बार 17000 के नीचे बंद हुआ। हालांकि कल के कारोबार में दिग्गजों की तुलना में मिड और स्मॉलकैप का प्रदर्शन अच्छा रहा। निफ्टी मिड कैप 0.46 फीसदी और स्मॉलकैप 1.83 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
