Get App

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35,964.8 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35,564.7 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36,605.2 फिर 36,845.5 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2021 पर 8:26 AM
Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,083.03 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,999.16 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,231.93 फिर 17,296.96 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

1 दिसंबर को बाजार में तेजी देखने को मिली। अच्छे ग्लोबल संकेतों और मजबूत इकोनॉमिक आंकड़ों के दम पर बीएसई सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा भागा था। कल के कारोबार में फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे। निफ्टी बैंक, ऑटो, आईटी और मेटल में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली थी।

कल के कारोबार में BSE Sensex 619.92 अंक यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 57,684.79 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 183.70 अंक यानी 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 17,166.90 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर गैप-अप ओपनिंग के साथ एक अच्छा पॉजिटिव कैंडल बनता दिखा है। ओपनिंग अपसाइड गैप भर नहीं पाया (बॉडी गैप, एक वेस्टर्न गैप नहीं) है। टेक्निकली ये पैटर्न किसी डाउनट्रेंड में पुलबैक रैली के फार्मेशन की तरफ संकेत करता है। इसलिए किसी पुलबैक का दौर लंबा नहीं होगा और ऊपरी स्तरों से फिर गिरावट आती दिख सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें