Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 36,613.16 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,332.43 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,106.87 फिर 37,319.84 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

अपडेटेड Dec 15, 2021 पर 8:56 AM
Story continues below Advertisement
Axis Securities के राजेश पालवीय का कहना है कि निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया है। लेकिन पिछले कैंडल की तुलना में एक लोअर हाई लो बनाया है जो कमजोरी का संकेत है।

14 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। निवेशकों और ट्रेडरों की नजर बुधवार को होने वाली यूएसफेड की घोषणओं पर लगी हुई है। कल के कारोबार में BSE Sensex 166.33 अंक गिरकर 58,117 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, 43.40 अंक गिरकर 17,325 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर ओपनिंग लेवल से ऊपर बंद होकर एक बुलिश कैंडल बनाया था।

Axis Securities के राजेश पालवीय का कहना है कि निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया है। लेकिन पिछले कैंडल की तुलना में एक लोअर हाई लो बनाया है जो कमजोरी का संकेत है। अगर निफ्टी 17,200 के नीचे बना रहता है तो फिर इसमें नियर टर्म में 17,100-17,000 तक का निचला स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी को 17,400-17,500 की रेंज में रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि डेली स्ट्रेंथ इंडीकेटर RSI (relative strength index)सपाट नजर आ रहा है। जो आगे बुलिश मोमेंटम में सुस्ती आने के संकेत हैं।


कल के कारोबार में मिड और स्मॉल कैप शेयरों की चाल मिलीजुली रही थी। कल के कारोबार में निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी गिरा था। वहीं, Smallcap 100 इंडेक्स 0.22 फीसदी बढ़ा था।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

कंपनी के रीस्ट्रक्चरिंग पर करेंगे विचार,अगले 3 सालों में 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का करेंगे निवेश: ITC

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17241.73 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17158.57 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17392.13 फिर 17459.37 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 36,613.16 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,332.43 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,106.87 फिर 37,319.84 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 37.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 22.50 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17400 की स्ट्राइक पर 21.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17300 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 8.22 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17400 पर भी 2.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17,900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,800 और फिर 1,100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 49.46 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16,000 पर सबसे ज्यादा 29.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,500 की स्ट्राइक पर 28.86 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 7.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16,800 पर भी 1.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16,700 पर 1.29 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17000 और फिर 17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें एसबीआई कार्ड, इन्फोसिस, आईसीआईसीआईजीआई, टीसीएस, कॉलगेट पामोलिव जैसे नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

14 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 763.18 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 425.43 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

15 दिसंबर को NSE पर 3 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Escorts, Indiabulls Housing Finance और Vodafone Idea के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

45 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 45 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें जीएसपीएल, फाइजर, एबीएफआरएल, पावर ग्रिड और गेल के नाम शामिल हैं।

36 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 36 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें मारुति, बाटा इंडिया, मन्नापुरम, कमिंस इंडस्ट्रीज के नाम शामिल हैं।

63 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें फिननिफ्टी, कोटक बैंक, आईईएक्स, नौकरी और निफ्टी के नाम शामिल हैं।

44 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें डालमिया भारत, ओएनजीसी, एमएफएसएल, हिंद पेट्रो और पिटी लाइट के नाम शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।