Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34,999.1 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34,807.1 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 35,430.2 फिर 35,669.3 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,019.23और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,965.87 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,122.33 फिर 17,172.07 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.
23 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन बाजार का मूड तेजी का रहा। मेटल को छोड़कर सभी सेक्टरों में लौटी खरीदारी के दम पर निफ्टी 17,000 के स्तर को एक बार फिर पार करते दिखा। कल के कारोबार में Sensex 384.72 अंक की बढ़त के साथ 57,315.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 117.10 अंकों की तेजी के साथ 17,072.60 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट डोजी जैसा पैटर्न बनाया। कल की क्लोजिंग ओपनिंग लेवल के करीब हुई थी।
GEPL Capital के करन पई का कहना है कि Nifty50 अंतत: 17000 के स्तर के ऊपर जाता दिखा है। डेली चार्ट पर हम इंडेक्स हमें डोजी कैंडल बनाते हुए बंद होता नजर आया। करन पई का मानना है कि इंडेक्स अब हमें 17,600-16,400 के बीच कंसोलीडेट होते दिख सकता है। उनका मानना है कि आगे 17,200 पर निफ्टी के लिए मजबूत रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी 17200 का लेवल तोड़कर ऊपर जाता है तो फिर इसमें हमें 17,600 का स्तर देखने को मिल सकता है। लेकिन अगर निफ्टी 16,950 के नीचे जाता है तो हमारे ये सभी अंदाजे गलत जा सकते हैं।
छोटे-मझोले शेयर दिग्गजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। निफ्टी मिडकैप कल 0.9 फीसदी और Smallcap 1.27 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुए थे। कल के कारोबार में वोलैटिलिटी भी कम होती दिखी थी। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 4.5 फीसदी गिरकर 15.83 पर आ गया है।
नए साल में इन 3 ट्रेंड्स का रखेंगे ध्यान तो, भरेगी जेब होंगे मालामाल
यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,019.23और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,965.87 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,122.33 फिर 17,172.07 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34,999.1 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34,807.1 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 35,430.2 फिर 35,669.3 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 60.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17,000 पर सबसे ज्यादा 41.60 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17,500 की स्ट्राइक पर 38.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18,000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 27.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17,000 पर भी 15.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
16,900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,800 और फिर 16,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
17000 की स्ट्राइक पर 57.10 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16,500 पर सबसे ज्यादा 47.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,000 की स्ट्राइक पर 30.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
17,000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 24.82 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17,100 पर भी 10.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16,500 पर 7.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18,000 और फिर 18,100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
इनमें अल्केम, कोलगेट पामोलिव, एचडीएफसी और एचडीएफसी लाइफ के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
23 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 271.59 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,196.48 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
24 दिसंबर को NSE पर 4 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Escorts, Indiabulls Housing Finance, Vodafone Idea और Zee Entertainment Enterprises के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।