Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन खबरों पर रहे नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट की तेजी देखे को मिल रही है लेकिन एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिला है.

अपडेटेड Jan 10, 2022 पर 9:10 AM
निफ्टी के लिए 17,709.87 पर पहला और 17,607.03 पर दूसरा सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 17,910.27 पर पहला और 18,007.83 पर दूसरा रजिस्टेंस दिख रहा है।

आज भारतीय बाजारों के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद दिख रही है। SGX Nifty करीब 90 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ये भारतीय बाजारों के लिए एक अच्छा संकेत है। 7 जनवरी को BSE Sensex 142.81 अंक की बढ़त के साथ 59,744.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 66.80 अंकों की बढ़त के साथ 17,812.70 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने 7 दिसंबर को डेली चार्ट पर डोजी जैसा पैटर्न बनाया था। इसी के साथ वीकली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनता दिखा था। पिछले हफ्ते निफ्टी में 2.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।

अब निफ्टी के लिए 17,709.87 पर पहला और 17,607.03 पर दूसरा सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 17,910.27 पर पहला और 18,007.83 पर दूसरा रजिस्टेंस दिख रहा है। यहां आपको कुछ ऐसे फैक्ट दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी पर रणनीति


निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इस पहला रजिस्टेंस जोन 17924-17976 और दूसरा रजिस्टेंस जोन 18010-18060 है। इसका पहला बेस जोन 17738-17664 और  दूसरा बड़ा बेस जोन 17595-17560 पर है। FIIs आंकड़े अच्छे हैं। DIIs की हल्की बिकवाली देखने को मिली है लेकिन ट्रेंड साफ नहीं है। पिछले 10 दिन की रैली को पचाने के लिए कंसोलिडेशन बेहद जरूरी है। 17560 के ऊपर शॉर्ट की नहीं सोचें। निफ्टी बैंक में भी 37000 के ऊपर शॉर्ट की नहीं सोचें। आज के लिए लॉन्ग रहें, पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीदें। गिरावट में खरीदारी से मुनाफा होगा, ऑप्शन के हिसाब से 18000 सप्लाई जोन है। दूसरे रजिस्टेंस जोन पर कुछ मुनाफा भी बुक करें। 18010 निकला तो बड़ी तेजी होगी।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले RIL, Avenue Supermarts, TCS, ICICI Bank और अन्य स्टॉक्स

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इस पहला रजिस्टेंस जोन 37929-38153 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 38370-38521 है। इसका पहला बेस जोन 37565-37435 और दूसरा बड़ा बेस जोन 37231-37080 है। बैंक निफ्टी काफी मजबूत दिख रहा है। 37000-37080 के ऊपर मजबूती कायम है। इसमें खरीदें और गिरावट में भी खरीदें, नीचे दोनों बेस पर फोकस करें। लॉन्ग रहें, 38000 बड़ा सप्लाई जोन है। 38080 निकला तो बड़ी तेजी होगी। 38000 के ऊपर 38521 भी संभव है।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट की तेजी देखे को मिल रही है लेकिन एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिला है। OLD AGE DAY के चलते आज जापान का बाजार बंद है। DOW FUTURES 100 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। ब्याज दरें जल्द बढ़ने की आशंका से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट बंद हुए थे। वहीं NASDAQ में ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी।

Share Market Live Update: SGX NIFTY दे रहा संकेत, बढ़त पर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। DOW में 5 अंकों की मामूली गिरावट देखने को मिली है। NASQAD 0.96% गिरकर 14935 पर बंद हुआ जबकि S&P 500 19 अंक गिरकर 4677 पर आ गया। S&P में 4 दिनों की गिरावट से US फ्यूचर मार्केट फिसला। पिछले हफ्ते US बाजार की चाल पर नजर डालें तो NASDAQ 4.5%, S&P 1.8% और DOW 0.29% गिरा था। इस बीच 10 साल के US बॉन्ड का यील्ड 1.76% पर है। इस हफ्ते आने वाले US महंगाई के आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी । ब्रेंट का भाव 81 डॉलर के पार बरकरार है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 0.41 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.04 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.23 फीसदी चढ़कर 18,212.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 23,660.43 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 2,920.90 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट में फ्लैट कारोबार हो रहा है।

FII और DII आंकड़े

7 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 496.27 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 115.66 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

10 जनवरी को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Delta Corp और RBL Bank के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

कच्चे तेल पर दबाव

इकोनॉमिक गतिविधियों पर कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन की मार के चलते कच्चे तोल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कजाकिस्तान और लीबिया में आई दिक्कतों ने भी इस पर असर डाला है। ब्रेंट क्रूड 38 यानी 0.46% फीसदी की गिरावट के सात 81.37 डॉलर प्रति बैरल पर दिख रहा है।

US जॉब डेटा में सुधार

इस हफ्ते अमेरिका में जॉब डेटा में सुधार आता दिखा है। इस हफ्ते 199,000 नई नौकरियां मिली हैं। बेरोजगारी दर में 3.9 फीसदी की गिरावट आई है।

कोरोना की तीसरी लहर तेज

देश में कोरोना की तीसरी लहर तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे में नए केसों की संख्या 1.75 लाख के करीब पहुंच गी है। कल प्रधानमंत्री ने हाई लेवल मीटिंग की है। मास्क पहनने, हेल्थ इंफ्रा मजबूत बनाने और वैक्सीनेशन पर PM ने जोर दिया है। आज से वैक्सीनेशन का बूस्टर डोज लगेगा। मुंबई में कोरोना के 19,474 नए मरीज मिले हैं। कल महाराष्ट्र में 44,388 नए कोरोना मरीजे मिले थे। कल देश में 1,59,632 नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।