Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,285.34 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,996.37 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,802.14 फिर 38,029.97 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 8:54 AM
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,499.47 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,381.73 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,721.27 फिर 17,825.33 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Trading guide: 21 जनवरी को भी बाजार में कमजोरी देखने को मिली थी। इस दिन FMCG को छोड़ कर सभी सेक्टोरल इंडेक्सों में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 19 के लेवल पर पहुंच गया था। Sensex 427.44 अंक गिरकर 59,037 पर बंद हुआ था। Nifty50 इंडे्क्स 140 अंक गिरकर 17,617 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक डोजी पैटर्न बनाया था। इसकी क्लोजिंग इसके ओपनिंग लेवल के करीब ही हुई थी। पिछले हफ्ते निफ्टी 3.5 फीसदी गिरा था और इसने वीकली स्केल पर लार्ज बियरिश कैंडल बनाया था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक छोटे आकार की कैंडल बनती दिखी है। इसके साथ ही अपर और लोअर शैडो भी बना है। तकनीकी रूप से इस फार्मेशन से एक डोजी अथवा हाई वेव कैंडल पैटर्न का संकेत मिलता है। ये पैटर्न बाजार में निचले स्तरों पर भारी उतार-चढ़ाव का संकेत होता है।

अच्छी तेजी या मंदी के बाद इस तरह का डोजी पैटर्न बनना ट्रेंड रिवर्सल का संकेत माना जाता है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट के बाद शॉर्ट टर्म में बाजार में एक अपसाइड बाउंस की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि उनका ये भी कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड हाई वोलैटिलिटी के साथ कमजोर बना हुआ है।


उन्होंने आगे कहा कि 17,600-17,500 के लेवल के आसपास सपोर्ट होना और शुक्रवार के स्विंग लो पर डोजी फार्मेशन यहां से एक अपसाइड बाउंस या फिर हल्की गिरावट की संभावना दिखा रहा है। बॉटम रिवर्सल के कन्फर्मेशन से ही यहां से आने वाले अपसाइड बाउंस का अंदाजा लगाया जा सकेगा। निफ्टी के लिए 17,800 के स्तर पर इमाडिएट हर्डल है।

पिछले कारोबारी दिन दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100 index 2.4 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली। वहीं, Smallcap 100 index 2.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,499.47 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,381.73 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,721.27 फिर 17,825.33 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,285.34 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,996.37 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,802.14 फिर 38,029.97 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

क्या हो निफ्टी पर रणनीति

क्या हो निफ्टी पर आज के लिए रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन 17683-17739 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17796-17836 है। इसका बेस जोन 17474-17435 और बड़ा बेस जोन 17410-17361 है। शुक्रवार को शॉर्ट के 17531 के लक्ष्य हासिल हुए। FIIs की बिकवाली काफी बढ़ी हैं लेकिन एक्सपायरी के चलते पुट राइटिंग बढ़ी है। 17500 पर भारी OI है, 17375 पर 100 DEMA है, PCR काफी ओवरसोल्ड है। यहां शॉर्ट से बचें, यहां से एक पुलबैक बाकी है। 17796-836 (20 DEMA) तक का पुलबैक बाकी, 3 बैंक और RIL अहम हैं। स्थिरता मिलने के बाद 17700 कॉल पर फोकस करें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

इसका रजिस्टेंस जोन 37710-37831 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 37980-38110 है। बेस जोन 37340-37210 और बड़ा बेस जोन 37057-36940 है।

ICICI Bank मजबूती दिखा सकता है। 200 DEMA पर HDFC Bank और Kotak Bank अच्छे लग रहे हैं। यहां शॉर्ट से बचें, यहां से एक पुलबैक बाकी है। शुरुआत में रुकें, पहले रजिस्टेंस जोन के ऊपर निकला तो 37980-38110 संभव है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 90.69 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 63.37 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17900 की स्ट्राइक पर 51.93 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17600 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 21.03 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17700 पर भी 20.64 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17100 और फिर 16900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 56.59 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16500 पर सबसे ज्यादा 37.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 36.76 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 16.54 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17600 पर भी 13.61 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17400 पर 11.37 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17800 और फिर 17900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें एमएफएसएल, एपीएलएलपीडी, डॉबर, इंफी और मुत्थूट फाइनेंश के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

21 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,148.58 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 269.36 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

24 जनवरी को NSE पर 5 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें BHEL, Escorts, Indiabulls Housing Finance, Vodafone Idea और NALCO के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

RIL के शानदार नतीजे, Jio का ARPU 151.6 रुपए रहा

RELIANCE ने तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का RVENUE 52% से ज्यादा बढ़कर 2 लाख 9 हजार करोड़ रुपए हुआ है। मुनाफा 38% उछलकर 20539 करोड़ रुपए रहा है। मार्जिन में भी दिखा सुधार दिखा है। सभी VERTICALS में अच्छी ग्रोथ दिखी है। JIO के ARPU में बढ़ोतरी हई है।

ICICI BANK के शानदार नतीजे

तीसरी तिमाही में ICICI BANK ने बंपर नतीजे पेश किए हैं। इसके मुनाफे और ब्याज आय में करीब 25% उछाल आया है। 6 साल में सबसे बेहतरीन एसेट क्वालिटी (ASSET QUALITY) देखने को मिली है। वहीं YES BANK और BANDHAN BANK के नतीजे भी अनुमान से अच्छे रहे हैं। दोनों बैंकों के NPA घटे हैं।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिले जुले संकेत हैं। एशिया कमजोर है। SGX NIFTY पर 125 अंकों का दबाव देखने को मिल रहा है। लेकिन DOW FUTURES निचले स्तरों से 200 अंक सुधरा है। फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका से शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दिखी थी। NASDAQ करीब 3 परसेंट तो DOW 450 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ था।

NIFTY MIDCAP SELECT में आज से F&O ट्रेडिंग

आज से NIFTY MIDCAP SELECT INDEX के FUTURES AND OPTIONS में ट्रेडिंग कर सकेंगे। इसमें 75 शेयरों का एक लॉट है। हर मंगलवार को इसकी WEEKLY EXPIRY होगी। ये INDEX मिडकैप के 25 चुनिंदा शेयरों से बना है।

आज आएंगे AXIS BANK के नतीजे

AXIS BANK के नतीजे आज आएंगे, मुनाफा करीब तीन गुना हो सकता है। DEEPAK NITRITE, HDFC AMC, INDIAMART, IEX और SBI CARDS समेत आज वायदा की 7 कंपनियां तिमाही नतीजे पेश करेंगी ।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।