Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी के लिए 17,450 और 17,776 पर रजिस्टेंस और 16,836 पर सपोर्ट दिख रहा है। इडेक्स 17,000 के करीब बॉटम आउट होने के शुरुआती संकेत दे रहा है।
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 28, 2022 पर 8:34 AM
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,923.83 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,737.47 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,239.53 फिर 17,368.87 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
27 जनवरी को बाजार पिछले दिन की सारी बढ़त गवांते हुए 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। कल जनवरी डेरीवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट का एक्सपायरी का दिन भी था। कल के कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा (3.55 फीसदी) गिरावट देखने को मिली। इसके बाद एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी में 1-2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली थी। Nifty Midcap कल 1.05 फीसदी और Smallcap इंडेक्स 0.73 फीसदी टूटा था।
FII की लगातार बिकवाली, यूएस फेड का हॉकिस कमेंट्री और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बाजार सेंटीमेंट पर अपना असर दिखाया। कल के कारोबार में BSE Sensex 581.21 अंक गिरकर 57,276.94 पर बंद हुआ। तो Nifty50 इंजडेक्स 167.80 अंक गिरकर 17,110.20 के स्तर पर बंद हुआ। कल की क्लोजिंग ओपनिंग लेवल से ऊपर हुई थी जिसके चलते निफ्टी ने डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया।
GEPL Capital के Vidnyan Sawant का कहना है कि निफ्टी डेली चार्ट का लोअर टॉप लोअर बॉटम फॉर्मेशन कायम रखे हुए है। हालांकि ये लगातार 3 कारोबारी सत्रों से 17,000 के ऊपर कायम रहने में कामयाब रहा है। इसने डेली चार्ट पर रिवर्सल कैंडल पैटर्न जैसा पियर्सिंग लाइन और हैमर कैंडल पैटर्न बनाया है। ये शॉर्ट और मीडियम टर्म के लिए बॉटम आउट होने जैसा कुछ संकेत दे रहा है। इसके साथ ही लोअर टाइम फ्रेम पर RSI इंडीकेटर 40 के नीचे दिख रहा है। हालांकि ये प्राइस मोमेंटम डाइवर्जेंस दिखा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 17,450 और 17,776 पर रजिस्टेंस और 16,836 पर सपोर्ट दिख रहा है। इडेक्स 17,000 के करीब बॉटम आउट होने के शुरुआती संकेत दे रहा है। इसमें 17,450-17,776 की तरफ पुल बैक देखने को मिल सकता है। वहीं, दूसरी तरफ अगर निफ्टी 16,836 के नीचे फिसलता है तो फिर ये हमें 16,600 –16,410 की तरफ जाता दिख सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,923.83 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,737.47 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,239.53 फिर 17,368.87 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,280.33 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,578.56 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 38,415.73 फिर 38,849.37 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
17400 की स्ट्राइक पर 64.60 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17,500 पर सबसे ज्यादा 59.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17,200 की स्ट्राइक पर 44.82 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
17,400 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 32.20 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17100 पर भी 28.88 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
18,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17,600 और फिर 17,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
17000 की स्ट्राइक पर 56.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16500 पर सबसे ज्यादा 44.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,000 की स्ट्राइक पर 44.86 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
17,100 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 16.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16,300 पर भी 15.86 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16,900 पर 10.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17,200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,000 और फिर 17,300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें पेट्रोनेट, क्रॉम्प्टन,HONAUT,पिडीलाइट, एचयूएल और एचडीएफसी के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
27 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 6,266.75 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,881.32 करोड़ रुपए की खरीदारी की।