Get App

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 8:25 AM
Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
3 फरवरी 2022 में भारती बाजारों में एफआईआई ने कैश में 1597 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 371 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले

आज भारतीय बाजारों में पॉजिटिव शुरुआत हो सकती है। कल के कारोबार में बाजार तीन दिनों की तेजी के क्रम को तोड़ते हुए 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। अमेरिका में भी वॉल स्ट्रीट की चार दिनों की तेजी पर लगाम लगती दिखी थी। फेस बुक के ओनर मेटा के शेयरों में 26.4 फीसदी की गिरावट के साथ ही निवेशकों के 200 अरब डॉलर एक झटके में साफ होते नजर आए। कल अमेरिका के तीनों अहम इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। एशिया की बात करें तो दक्षिण कोरिया औप हांग कांग में तेजी है, वहीं जापान और ऑस्ट्रेलिया में बिकवाली दिखी है।

7 साल की ऊंचाई पर कच्चे तेल की कीमतें

कच्चे तेल की कीमतें 7 साल की ऊंचाई पर हैं। ब्रेंट 91 डॉलर के पार निकल गया है। OPEC+ के उत्पादन बढ़ाने के फैसले के बाद भी सप्लाई की चिंताएं बरकरार हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें