Get App

Rohit Sharma: 'शतक लगाकर यादगार विदाई लेना...' रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच पार्थिव पटेल का बड़ा बयान

रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर इन दिनों कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। BCCI सचिव ने इन अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। इसी बीच पूर्व बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अगर लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच होगा तो वह निश्चित तौर पर शतक लगाकर यादगार विदाई लेना चाहेंगे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 18, 2026 पर 3:09 PM
Rohit Sharma: 'शतक लगाकर यादगार विदाई लेना...' रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच पार्थिव पटेल का बड़ा बयान
इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला।

रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर इन दिनों तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच हो सकता है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने साफ कहा कि रोहित के संन्यास को लेकर बोर्ड में कोई चर्चा नहीं हुई है और वह अभी भी भारतीय वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं। इसके बावजूद उनके भविष्य को लेकर अटकलों का दौर लगातार जारी है। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है।

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। शुरुआती दो मुकाबलों में वह 11 और 26 रन ही बना सके, जिससे उनकी हाल की पारियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लगातार साधारण प्रदर्शन के बाद उनके भविष्य पर चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों के मुताबिक, भारतीय टीम प्रबंधन अब 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति पर भी विचार कर सकता है। वहीं रोहित के भविष्य को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

रोहित को लेना चाहिए यादगार विदाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें