Trade setup for today : 28 अक्टूबर को एक कंसोलिडेशन सेशन के बाद निफ्टी में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बाजार सतर्क रहा। कल देर रात हुए एलान में यूएस फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। तकनीकी रूप से बाजार का बड़ा ढांचा कमजोर नजर आ रहा है,क्योंकि इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहा है। लेवल की बात करें तो पिछले दो सत्रों से एक रेजिस्टेंस की तरह काम कर रहे 22,800 के आसपास स्थित 20डे EMA के लेवल को पार करना बहुत जरूरी होगा। अगर यह लेवल पार हो जाता है और निफ्टी इसके ऊपर टिका रहता है तो 23,200 की ओर तेजी आने की संभावना बन सकती है। हालांकि,अगर इंडेक्स 22,800 के ऊपर नहीं जा पाता है तो एक दायरे में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जिसमें 22,500–22,400 का जोन सपोर्ट का काम करेगा।
