Trade setup for today : जब तक निफ्टी 24950 से ऊपर नहीं टिकता, तब तक दायरे में कारोबार जारी रहने की उम्मीद

Trade setup for today : जब तक निफ्टी 24,950 से ऊपर नहीं टिकता, तब तक सीमित दायरे में कारोबार जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 24,700 पर तत्काल सपोर्ट और उसके बाद 24,600 पर अगल बड़ा सपोर्ट है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऊपर की 25,100 का स्तर अहम है। इस पर नजर रखनी चाहिए

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 8:57 AM
Trade Setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 92 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली

Market Trade setup : निफ्टी ने कल तीन दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। 29 जुलाई को इसने 100-डे ईएमए (24,580) पर सपोर्ट मिलने के बाद 0.6 फीसदी की बढ़त हासिल की। लेकिन लोअर हाई-लोअर लो का सिलसिला लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। निफ्टी 50-डे ईएमए (24,950) से नीचे बना रहा। इसलिए,जब तक निफ्टी 24,950 से ऊपर नहीं टिकता, तब तक सीमित दायरे में कारोबार जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 24,700 पर तत्काल सपोर्ट और उसके बाद 24,600 पर अगल बड़ा सपोर्ट है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऊपर की 25,100 का स्तर अहम है। इस पर नजर रखनी चाहिए।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


Image129072025

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,661, 24,602 और 24,507

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,851, 24,909 और 25,004

 बैंक निफ्टी

Image229072025

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 56,294, 56,401 और 56,574

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 55,947, 55,840 और 55,667

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 56,325, 56,648

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 55,666, 55,124

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image329072025

मंथली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.4 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image429072025

24,000 की स्ट्राइक पर 1.21 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image529072025

बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 23.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image629072025

56,000 की स्ट्राइक पर 13.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image729072025

इंडिया VIX

Image929072025

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX पिछले तीन लगातार सत्रों की बढ़त के बाद 4.46 प्रतिशत गिरकर 11.53 पर आ गया, जिससे तेजड़ियों को राहत मिली।

हाई डिलिवरी ट्रेड

Image1429072025

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

89 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1029072025

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 89 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।

22 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image1129072025

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 22 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

26 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image1229072025

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 26 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

92 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1329072025

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 92 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

पुट कॉल रेशियो

Image829072025

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 29 जुलाई को बढ़कर 0.8 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.64 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: RBL Bank

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।