Trade setup for today: ओपनिंग बेल के पहले इन बातों का रखें ध्यान, मुनाफे के सौदे पकड़ना होगा आसान
Nifty Trade Setup: बाजार जानकारों का कहना है कि 23,650-23,850 की ट्रेडिंग रेंज को तोड़ने से निफ्टी 50 इंडेक्स को मजबूत दिशा मिल सकती है। निफ्टी के लिए ऊपर की ओर 4,000 पर रजिस्टेंस और निचले स्तर पर 23,500 पर सपोर्ट नजर आ रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 27, 2024 पर 8:24 AM
फीयर इंडिया VIX में दो दिन की गिरावट थम गई और यह 6.51 फीसदी बढ़कर 14.03 के स्तर पर पहुंच गया जो अभी भी सतर्कता स्तर से नीचे है, इसलिए तेजड़ियों के लिए अभी भी कुछ राहत है
Trade Setup : निफ्टी 50 इंडेक्स 26 दिसंबर को मासिक फ्यूचर्स और ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट के एक्सपायरी सेशन में 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ। कल भी हमें रेंजबाउंड ट्रेडिंग देखने को मिली। निफ्टी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में ऊपर की तरफ 23,850 (जो 200-डे एसएमए के साथ मेल खाता है) और नीचे की 23,650-23,700 ज़ोन (जो कुछ हद तक 200-दिवसीय ईएमए के साथ मेल खाता है) में घूमता रहा। बाजार जानकारों का कहना है कि 23,650-23,850 की ट्रेडिंग रेंज को तोड़ने से निफ्टी 50 इंडेक्स को मजबूत दिशा मिल सकती है। निफ्टी के लिए ऊपर की ओर 4,000 पर रजिस्टेंस और निचले स्तर पर 23,500 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 के लिए अहम स्तर (23,750)
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,676, 23,629 और 23,552
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,830, 23,877 और 23,954
निफ्टी 50 ने लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में डेली चार्ट पर इनसाइड बार जैसा पैटर्न बनाना जारी रखा, जो रेंजबाउंड ट्रेडिंग का संकेत है। निफ्टी 10, 20, 50 और 100-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे रहा (हालांकि यह 200-डे ईएमए से थोड़ा ऊपर रहा), ये मंदी की भावना को दर्शाता है। मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (38.8 पर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) जीरो लाइन से नीचे गिरना भी निगेटिव रुझान का संकेत है।
बैंक निफ्टी के लिए प्रमुख स्तर (51,171)
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 51,589, 51,775, और 52,076
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 50,986, 50,800, और 50,499
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 51,572, 52,133
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,659, 49,787
बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बड़ी अपर और लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया,जो वोलैटिलिटी और रेंजबाउंड होने का संकेत देता है। हालांकि इसने इंट्राडे में 100-डे ईएमए को पार करने का प्रयास किया। कुल मिलाकर, 10, 20, 50 और 100-डे ईएमए से नीचे इंडेक्स ट्रेडिंग को देखते हुए सेंटीमेंट मंदी का ही बना हुआ है। इसके अलावा,आरएसआई (40 पर)और एमएसीडी जोरो लाइन से नीचे गिर गए है। ये भी नकारात्मक रुझान को दर्शाता है।
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 46.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,800 की स्ट्राइक पर 45.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 52,000 की स्ट्राइक पर 10.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
51,500 की स्ट्राइक पर 8.12 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
फीयर इंडिया VIX में दो दिन की गिरावट थम गई और यह 6.51 फीसदी बढ़कर 14.03 के स्तर पर पहुंच गया जो अभी भी सतर्कता स्तर से नीचे है, इसलिए तेजड़ियों के लिए अभी भी कुछ राहत है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 26 दिसंबर को गिरकर 0.89 पर रहा,जबकि पिछले सत्र में यह 0.94 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: आरबीएल बैंक
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।