Market today : कंसोलीडेशन और सीमित दायरे में कारोबार जारी रहने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 24350 पर सपोर्ट
Trade setup for today : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 24,900 की ओर बढ़ने के लिए 100-डे ईएमए से ऊपर बने रहना होगा। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक, 24350 (गुरुवार का निचला स्तर) पर स्थित सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन और सीमित दायरे में कारोबार जारी रहने की उम्मीद है
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 8:44 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 7 अगस्त को बढ़कर 1.06 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.74 के स्तर पर था
Nifty Trade Setup for August 8 : गुरुवार, 7 अगस्त को कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में निफ्टी ने अच्छी रिकवरी की, ट्रंप की टैरिफ घोषणा पर अचानक आई प्रतिक्रिया से उबरते हुए यह 22 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के निचले स्तर से 250 अंक की रिकवरी के बाद, इंडेक्स 100-डे ईएमए (24,595) से थोड़ा ऊपर बंद हुआ। हालांकि, यह 20-डे और 50-डे ईएमए (24,850-24,900) से नीचे कारोबार करता रहा जो मंदी कायम रहने का संकेत है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 24,900 की ओर बढ़ने के लिए 100-डे ईएमए से ऊपर बने रहना होगा। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक, 24350 (गुरुवार का निचला स्तर) पर स्थित सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन और सीमित दायरे में कारोबार जारी रहने की उम्मीद है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,414, 24,346 और 24,235
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 24,636, 24,704 और 24,815
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,615, 55,766 और 56,011
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 55,125, 54,974 और 54,729
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,988, 56,301
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 55,066, 54,370
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 53.4 l लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
24,500 की स्ट्राइक पर 46.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 21.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 13.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार का डर मापने वाला इंडेक्स, इंडिया VIX, कल 12 के स्तर से ऊपर चढ़ गया, लेकिन अंततः 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 11.69 पर बंद हुआ, जिससे तेजड़ियों को थोड़ी राहत मिली। यह इंडेक्स पिछले कुछ हफ़्तों से अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के आसपास मंडरा रहा है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 7 अगस्त को बढ़कर 1.06 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.74 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: PNB Housing Finance
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।