Market today : निफ्टी के 24500 से नीचे जाने पर बढ़ेगी बिकवाली, ऊपर की और 24800-24900 का जोन है अहम
Nifty Trade setup : अगर निफ्टी 24,500 के स्तर को निर्णायक रूप से तोड़ देता है,जो पिछले हफ़्ते के निचले स्तर के साथ-साथ जून के निचले स्तर से भी मेल खाता है, तो बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि ऊपरी स्तर पर 24,800-24,900 के स्तर पर नज़र रखना बेहद ज़रूरी है
Trade Setup : बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 13.89 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा
Nifty Trade Setup for August 6 : बेंचमार्क निफ्टी में 5 अगस्त को एक दिन की तेजी के बाद बिकवाली का दबाव देखने को मिला। 6 अगस्त को होने वाली आरबीआई की नीति बैठक के नतीजों से पहले बाजार सतर्कता नजर आया। इसक चलते निफ्टी 73 अंक गिर गया। बियरिश मोमेंटम इंडीरेटरों के बीच लोअर हाई, लोअर लो फॉर्मेशन का क्रम बरकरार है। इसके साथ ही इंडेक्स शॉर्ट और मीडियम टर्म के मूविंग एवरेज, दोनों से नीचे कारोबार करता रहा। इसलिए,अगर निफ्टी 24,500 के स्तर को निर्णायक रूप से तोड़ देता है,जो पिछले हफ़्ते के निचले स्तर के साथ-साथ जून के निचले स्तर से भी मेल खाता है, तो बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि ऊपरी स्तर पर 24,800-24,900 के स्तर पर नज़र रखना बेहद ज़रूरी है। ये लेवल पार होने पर तेजी आ सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,603, 24,569 और 24,515
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 24,712, 24,746 और 24,800
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,574, 55,679 और 55,849
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 55,234, 55,129 और 54,959
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,075, 54,379
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 55,766, 56,122
मंथली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.33 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24,000 की स्ट्राइक पर 91.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 21.59 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 13.89 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
डर का पैमाना माने जाने वाले इंडिया VIX में कल भी नरमी आई और यह 2.13 प्रतिशत गिरकर 11.71 पर आ गया, जिससे तेजड़ियों को थोड़ी राहत मिली। कुल मिलाकर, VIX का निचले लेवल पर होना बाजार को स्थिरता प्रदान करता है और सीमित दायरे में कारोबार की संभावना का संकेत देता है। हालांकि दोनों तरफ अचानक किसी तेज उतार-चढ़ाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 5 अगस्त को गिरकर 0.93 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.94 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: PNB Housing Finance
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।