Get App

Trade Spotlight : सीई इन्फो सिस्टम्स, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और ग्रैन्यूल्स इंडिया में अब क्या हो आगे की रणनीति?

Trade Spotlight : कल ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में सीई इंफो सिस्टम्स, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और ग्रैन्यूल्स इंडिया के नाम शामिल हैं। सीई इंफो सिस्टम्स में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही थी। ये स्टॉक 7 फीसदी बढ़कर 1897 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था और कई दिनों के कंसोलीडेशन के बाद मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लांग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2023 पर 11:51 AM
Trade Spotlight : सीई इन्फो सिस्टम्स, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और ग्रैन्यूल्स इंडिया में अब क्या हो आगे की रणनीति?
Trade Spotlight : एपीएल अपोलो ट्यूब्स ने भी डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न के बाद मजबूती दिखाई और डेली टाइम फ्रेम पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता दिखा

Trade Spotlight : बाजार जानकारों के ऐसा लग रहा है कि बाजार अब ऊपर की ओर बढ़ने की तैयारी में है। निफ्टी की 19800-20000 की ओर की यात्रा में 19750 का स्तर अहम भूमिका निभा सकता है। जानकारों का ये भी कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स को 19600-19500 के स्तर पर सपोर्ट जारी रहने की संभावना है। ये निफ्टी के 19550 के 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के करीब ही स्थित है।

27 सितंबर को निफ्टी में दिन के निचले स्तर से स्मार्ट रिकवरी देखने को मिली थी। दो रेंजबाउंड सत्रों के बाद 27 सितंबर को डाउनट्रेंड पर एक बुलिश पैटर्न बनता दिखा है। ये ट्रेंड बदलने का संकेत माना जाता है। ऐसे में अब आने वाले सत्रों में बाजार में तेजी की संभावना बढ़ जाती है। कल निफ्टी 52 अंक बढ़कर 19716 पर और बीएसई सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 66119 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.75 फीसदी और 1 फीसदी की बढ़त हुई थी।

सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी बैंक 400 अंक से ज्यादा रिकवर होकर 36 अंक गिरकर 44588 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी आईटी सूचकांक 124 अंक बढ़कर 32595 पर पहुंच गया था।

कल ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में सीई इंफो सिस्टम्स, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और ग्रैन्यूल्स इंडिया के नाम शामिल हैं। सीई इंफो सिस्टम्स में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही थी। ये स्टॉक 7 फीसदी बढ़कर 1897 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था और कई दिनों के कंसोलीडेशन के बाद मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लांग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें