बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी और तेल-गैस शेयरों में खरीदारी के दम पर निफ्टी 50 इंडेक्स 10 मई को 18300 के स्तर को फिर से हासिल करते हुए हरे निशान में बंद हुआ। हालांकि कल के कारोबार में भी वोलैटिलिटी देखने को मिली थी। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी इसी तरह का कारोबार देखने को मिला। निफ्टी के मिड और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स पॉजिटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुए थे। कल के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 179 अंक बढ़कर 61,940 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 49 अंक बढ़कर 18315 पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर निफ्टी ने ड्रैगनफ्लाई डोजी पैटर्न बनाया जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिर्णय की स्थिति का संकेत देता है।
