ट्रेड स्पॉटलाइट : हीरो मोटोकॉर्प, एनबीसीसी और वेलस्पन इंडिया में अब क्या करें?

Trade Spotlight : कल के गिरते बाजार में भी हीरो मोटोकॉर्प, एनबीसीसी  वेलस्पन इंडिया में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। हीरो मोटोकॉर्प कई हफ्तों के कंसोलीडेशन से बाहर निकलता दिखा था। इसने डेली चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। एनएसई पर ये स्टॉक 3.6 फीसदी चढ़कर 3265.85 रुपये पर बंद हुआ था

अपडेटेड Oct 20, 2023 पर 10:26 AM
Trade Spotlight : वेलस्पन इंडिया के शेयरों ने पिछले नौ लगातार सत्रों में से आठ में बढ़त हासिल की और भारी वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। स्टॉक कल 4.5 फीसदी बढ़कर 138.55 रुपये पर बंद हुआ
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : 19 अक्टूबर को इंट्राडे में निफ्टी 50 इंडेक्स में 19500 के स्तर से मजबूत रिकवरी ने निचले स्तरों पर खरीदारी लौटने का संकेत दिया है। कल निफ्टी ने डेली चार्ट पर अपर शैडो छाया के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। यह स्तर आने वाले सत्रों में बड़े सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक निफ्टी इस सपोर्ट को बनाए रखता है, तब तक इसमें 19700-19800 तक की तेजी संभव हो सकती है। जबकि इस सपोर्ट के टूटने से इंडेक्स 19300 तक गिर सकता है, जो चालू माह का निचला स्तर है।

    निफ्टी 50 इंडेक्स कल दिन के निचले स्तर से सुधर कर सिर्फ 46 अंक की गिरावट के साथ 19625 पर बंद हुआ था। जबकि बीएसई सेंसेक्स 248 अंक गिरकर 65629 पर बंद हुआ। कल के गिरते बाजार में भी हीरो मोटोकॉर्प, एनबीसीसी (भारत) और वेलस्पन इंडिया में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। हीरो मोटोकॉर्प कई हफ्तों के कंसोलीडेशन से बाहर निकलता दिखा था। इसने डेली चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। एनएसई पर ये स्टॉक 3.6 फीसदी चढ़कर 3265.85 रुपये पर बंद हुआ था।

    एनबीसीसी भी जुलाई की दूसरी छमाही के बाद से सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। कल स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर अपर और लोअर शैडो के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। कल ये स्टॉक 9.5 फीसदी उछलकर 70.75 रुपये पर बंद हुआ था। ये 7 सितंबर 2018 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है।


    वेलस्पन इंडिया के शेयरों ने पिछले नौ लगातार सत्रों में से आठ में बढ़त हासिल की और भारी वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। स्टॉक 4.5 फीसदी बढ़कर 138.55 रुपये पर बंद हुआ जो 2 फरवरी, 2022 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है।

    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति

    एनबीसीसी इंडिया (NBCC India): तेज उछाल के बाद स्टॉक कंसोलीडेशन मोड में चला गया था। जिसके चलते वीकली स्केल पर एक फ्लैग चार्ट पैटर्न का गठन हुआ। स्टॉक में आया हालिया ब्रेकआउट मौजूदा स्तरों से नई तेजी के संकेत दे रहा है। इस स्टॉक में ट्रेडर्स के लिए, 68 रुपये पर सपोर्ट है। इसके ऊपर टिके रहने पर 78 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

    वेलस्पन इंडिया (Welspun India) : जब तक वेलस्पन इंडिया 131 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है तब तक इसमें तेजी का रुझान जारी रहने की संभावना है। इसके ऊपर, काउंटर 150 रुपये तक जा सकता है। दूसरी तरफ, 131 रुपये से नीचे आने पर इसमें नई बिकवाली संभव है। इसके नीचे, स्टॉक 126 रुपये के स्तर को फिर से टेस्ट कर सकता है।

    हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) : ऊपरी से शॉर्ट टर्म सुधार के बाद इस काउंटर एक्युमुलेशन जोन में था जहां यह एक रेक्टैंगल फॉर्मेशन में कारोबार कर रहा था। हालांकि, वीकली चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम के साथ-साथ काउंटर में एक रेंज ब्रेकआउट देखने को मिलाहै, जो निकट अवधि में तेजी के नए रुझान का संकेत देता है। जब तक यह 3,150 रुपये से नीचे नहीं जाता तबतक पोजीशनल ट्रेडरों के लिए 3500 रुपये के लक्ष्य की संभावना बनी हुई है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।