Get App

Trade Spotlight: जेबीएम ऑटो, कैंपस एक्टिववियर और गुजरात पीपावाव पोर्ट में अब क्या करें?

Stocks Views: पिछले कारोबारी दिन जेबीएम ऑटो, कैंपस एक्टिववियर और गुजरात पीपावाव पोर्ट में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। JBM Auto करीब 11 फीसदी की बढ़त के साथ 538 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Campus Activewear 6.5 फीसदी की बढ़त लेकर 420 रुपए पर बंद हुआ था

Sunil Matkarअपडेटेड Feb 13, 2023 पर 11:19 AM
Trade Spotlight: जेबीएम ऑटो, कैंपस एक्टिववियर और गुजरात पीपावाव पोर्ट में अब क्या करें?
Stocks Views:जिनके पास JBM Auto के शेयर हैं वे इसमें बनें रहें। वर्तमान स्तरों पर नई खरीद भी की जा सकती है

Stocks Views: शुक्रवार को भी बाजार में कंसोलीडेशन हेका दिखा। 10 फरवरी को बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि छोटे-मझोले शेयरों ने दिग्गजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके आलावा वोलैटिलिटी में भी गिरावट आई थी और ये अपने 18 महीनों के निचले स्तरों पर आती नजर आई थी। सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 60683 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 37 अंकों की गिरावट के साथ 17856 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल के कारोबार में ओपनिंग लेवल के करीब की बंदी देकर डेली चार्ट पर डोजी जैसा पैटर्न बनाया। ये बाजार में बुल्स और बीयर्स के बीच जारी खींचतान का संकेत है।

शुक्रवार 10 फरवरी के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट की चाल दिग्गजों की तुलना में बेहतर रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.54 फीसदी की तेजी लेकर क्लोज हुआ था। वोलैटिलिटी में भी और कमा आती दिखी थी। फीयर इंडेक्स India VIX 2.26 फीसदी की गिरावट के साथ 12.75 के स्तर पर आ गया था।

Stock Market Today: बाजार पर इन खबरों का जरूर दिखेगा असर, बिल्कुल न चूके नजर

पिछले कारोबारी दिन जेबीएम ऑटो, कैंपस एक्टिववियर और गुजरात पीपावाव पोर्ट में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। JBM Auto करीब 11 फीसदी की बढ़त के साथ 538 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Campus Activewear 6.5 फीसदी की बढ़त लेकर 420 रुपए पर बंद हुआ था। Gujarat Pipavav में भी 10 फरवरी को जोरदार एक्शन देखने को मिला था। ये स्टॉक 3 फीसदी की बढ़त लेकर 101.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें