Trade Spotlight : निफ्टी ने इस हफ्ते की शुरुआत से 19300 पर बेस बना रखा है। यह 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) को 19,450 पर ले जाने की कोशिश कर रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 19,450 से ऊपर की मजबूत क्लोजिंग देता है, तो फिर इसमें 19,550-19,600 का स्तर देखने को मिल सकता। पिछले दो सत्रों में तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिर्णय की स्थिति को देखते हुए, अगले कुछ सत्रों में बाजार की चाल पर नजदीकी से नजर रखने की जरूरत है।
8 नवंबर को निफ्टी सीमित दायरे में घूमने के बाद हरे निशान में बंद हुआ। निफ्टी कल 37 अंक बढ़कर 19,444 पर और बीएसई सेंसेक्स 33 अंक बढ़कर 64,976 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी और 0.7 फीसदी की बढ़त हुई थी।
कल के कारोबारी सत्र में पूनावाला फिनकॉर्प, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और अल्केम लेबोरेटरीज में जोरदार तेजी रही थी। पूनावाला फिनकॉर्प 7 फीसदी बढ़कर 389 रुपये पर बंद हुआ था। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन में पिछले कुछ हफ्तों से अच्छी तेजी दिख रही है। स्टॉक कल 26 जुलाई के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ये स्टॉक कल 7.5 फीसदी उछलकर 299.50 रुपये पर बंद हुआ। अल्केम लेबोरेटरीज ने भी कल लगातार दूसरे सत्र में मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक 5 फीसदी उछलकर 4,233 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से काफी ऊपर कारोबार करता दिखा।
आइए जानते हैं कि अब इन शेयरों पर क्या है आनंद राठी के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति
पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp): 450 रुपये का टॉप बनाने के बाद पूनावाला फिनकॉर्प में करीब 23 फीसदी की गिरावट आई है। वर्तमान में, इसने 200 DEMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के पास एक ठोस बेस बना लिया है। इसके अलावा बियरिश ट्रेंड लाइन गायब हो गई जो काउंटर पर तेजी आने का संकेत है। डेली स्केल पर DMI (directional movement index)लगभग पॉजिटिव हो गया है। ऐसे में इस स्टॉक में एक छोटी किश्त में 385-390 रुपये के आसपास और दूसरी किश्त में 360 और 370 रुपये के आसपास खरीदारी की जा सकती है। 430 रुपये के टारगेट के लिए डेली क्लोजिंग बेसिस पर 355 रुपये का स्टॉप-लॉस जरूर लगाएं।
अल्केम लेबोरेटरीज (Alkem Laboratories): पिछले आठ कारोबारी सत्रों में अल्केम लेबोरेटरीज में पहले ही लगभग 19 फीसदी की शानदार तेजी देखने को मिल चुकी है। पिछले कारोबारी सत्र में इसने 10 अगस्त (4,243 रुपये) के हाई को हिट किया। लेकिन इसके ऊपर बंद होने में विफल रहा। यह स्टाक सभी अहम एवरज से काफी ऊपर कारोबार कर रहा है। ऐसे में आने वाले कुछ सत्रों में हमें इस काउंटर पर कुछ सुस्ती देखने को मिल सकती है। इस समय 4,200-4,300 रुपये के जोन में मुनाफा बुक किया जा सकता है। नई खरीदारी के लिए किसी अच्छे करेक्शन का इंतजार करें।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petroleum Corporation): पिछले चार कारोबारी सत्रों में इस काउंटर में पहले ही लगभग 15 फीसदी की शानदार तेजी आ चुकी है। वर्तमान में यह स्टॉक 310 रुपये के अपने पिछले हाई के करीब है। इस समय ये लेवल पार करना मुश्किल दिख रहा है। ऐसे में आने वाले कुछ सत्रों में हमें इस काउंटर पर कुछ सुस्ती देखने को मिल सकती है। इस समय 300-310 रुपये के जोन में मुनाफा बुक किया जा सकता है। नई खरीदारी के लिए किसी अच्छे करेक्शन का इंतजार करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।