Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट : सिंजीन इंटरनेशनल, पॉली मेडिक्योर और रेमंड में अब क्या करें?

Trade Spotlight : कल जो शेयर धारा के विपरीत तैरते दिख उनमें सिनजीन इंटरनेशनल, पॉली मेडिक्योर और रेमंड शामिल हैं। सिनजीन इंटरनेशनल में कल एक कंसोलीडेशन रेंज ब्रेकआउट देखने को मिला। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। स्टॉक लगभग 6 फीसदी बढ़कर 807 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। हमने कल पॉली मेडिक्योर में भी कंसॉलिडेशन रेंज का ब्रेकआउट देखने को मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2023 पर 10:59 AM
ट्रेड स्पॉटलाइट : सिंजीन इंटरनेशनल, पॉली मेडिक्योर और रेमंड में अब क्या करें?
Trade Spotlight : Syngene लगातार राइजिंग चैनल पैटर्न में कारोबार कर रहा है और हायर लो सीरीज बना रहा है। वीकली स्केल पर इसकी तेजी से पता चलता है कि काउंटर आने वाले समय में और तेजी दिखा सकता है

Trade Spotlight : 27 जुलाई को बाजार पिछले कारोबारी दिन की सारी बढ़त गंवा कर 19700 को नीचे बंद हुआ। मंथली एफएंडओ एक्सपायरी वाले दिन निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर एक बियरिश इनगल्फिंग कैंडलिस्टिंक पैटर्न बनाया। ये एक बियरिश रिवर्सल पैटर्न माना जाता है। लेकिन अच्छी बात ये हैं कि मार्केट की ब्रेड्थ बहुत कमजोर नहीं थी। ऐसे में बाजार में अभी और करेक्शन आने की संभावना तो है। लेकिन ये करेक्शन बहुत बड़ा या गंभीर नहीम होगा। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए 19500 के आसपास सपोर्ट दिख रहा है।

निफ्टी कल 118 अंक गिरकर 19660 पर और बीएसई सेंसेक्स 440 अंक फिसलकर 66267 पर बंद हुआ था।, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने फ्रंटलाइनर्स से बेहतर प्रदर्शन किया। 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स सपाट बंद हुआ। कल के कारोबारी सत्र में एनएसई पर 968 बढ़ने वाले शेयरों के मुकाबले लगभग 1045 शेयरों में गिरावट आई।

बैंक निफ्टी भी कल मंदी के जाल में फंसा नजर आया। ये 383 अंक गिरकर 45679 पर बंद हुआ था। डेली स्केल पर इसने एक बियरिश एनगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बन गया। वहीं कई बड़ी आईटी कंपनियों के नतीजों के आने के बाद इस सप्ताह निफ्टी आईटी इंडेक्स में कंसोलीडेशन जारी रही और यह कल महज 55 अंक गिरकर 29745 पर बंद हुआ था।

कल जो शेयर धारा के विपरीत तैरते दिख उनमें सिनजीन इंटरनेशनल, पॉली मेडिक्योर और रेमंड शामिल हैं। सिनजीन इंटरनेशनल में कल एक कंसोलीडेशन रेंज ब्रेकआउट देखने को मिला। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। स्टॉक लगभग 6 फीसदी बढ़कर 807 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें