Trade Spotlight : 2 मई को निफ्टी 50 इंडेक्स 43 अंक बढ़कर 22,648 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जबकि बीएसई सेंसेक्स 128 अंक चढ़कर 74,611 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.04 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ब्रॉडर मार्केट भी ऊंचे स्तर पर बंद हुए। निफ्टी 500 इंडेक्स में ऐसे कई स्टॉक थे जिनका प्रदर्शन कल ब्रॉडर मार्केट से भी बेहतर रहा था। इनमें वेलस्पन कॉर्प, ट्रेंट और अशोक लीलैंड ने नाम शामिल हैं।
वेलस्पन कॉर्प 7.2 फीसदी उछलकर 605 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। इसने डेली चार्ट पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा।
ट्रेंट भी 5.4 फीसदी की बढ़त के साथ 4,646.7 रुपये के नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ। स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक ने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार किया। इस स्टॉक में पिछले हफ्ते बुलिश फ्लैग और पोल पैटर्न का ब्रेकआउट देखने को मिला था और वर्तमान सप्ताह में भी तेजी जारी है।
अशोक लीलैंड में कल एक और सत्र में तेजी देखने को मिली। स्टॉक 4.5 फीसदी बढ़कर 201.35 रुपये के नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ और औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसके अलावा, स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति
वेलस्पन कॉर्पोरेशन (Welspun Corp): वेलस्पन कॉर्प ने वीकली स्केल पर अपने असेंडिंग ट्राइएंगल चार्ट पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है। इसके अलावा, स्टॉक के वॉल्यूम में भी बढ़त हुई है जो मौजूदा स्तरों से एक नई तेजी की शुरुआत का संकेत है। पोजीशनल ट्रेडरों के लिए स्टॉक में 580 रुपये ट्रेंड तय करने वाला लेवल होगा। इसके ऊपर कारोबार करने पर स्टॉक 650 रुपये तक जा सकता। वहीं, अगर यह 580 रुपये से नीचे बंद होता है तो कमजोरी आ सकती है।
ट्रेंट (Trent): वीकली स्केल पैमाने पर मजबूत रैली के बाद ट्रेंट का स्टॉक कंसोलीडेशन मोड में चला गया है। हालांकि, स्टॉक में हालिया ब्रेकआउट तेजी की निरंतरता जारी रहने के संकेत दे रहा। जब तक स्टॉक 4,480 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है, तेजी का रुझान जारी रहने की संभावना है। इसके ऊपर काउंटर 4,960 रुपये तक जा सकता है। दूसरी ओर, 4,480 रुपये के नीचे जाने पर नई बिकवाली संभव है।
अशोक लीलैंड (Ashok Leyland): डेली स्केल पर काउंटर हायर हाई और हायर लो सीरीज पैटर्न के साथ राइजिंग चैनल चार्ट फॉर्मेशन में है। एडीएक्स (एवरेज डायरेक्शनल इंडेक्स) जैसे टेक्निकल इंडीकेटर भी मौजूदा स्तरों से तेजी आने के संकेत दे रहे हैं। ट्रेडर्स के लिए 192 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है। इसके ऊपर टिके रहने पर अशोक लीलैंड में 215 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।