Trade Spotlight: कमजोर बाजार में भी कल इन शेयरों ने किया कमाल, जानिए क्या आगे भी जारी रहेगी ये तेजी

कल की कमजोरी में भी कुछ स्टॉक धारा के उल्टे तैरते दिखे। बाटा इंडिया कल वायदा कारोबार का सबसे बड़ा गेनर साबित हुआ। कल यह स्टॉक 1.6 फीसदी बढ़कर 1810 पर बंद हुआ था। वहीं PCBLकरीब 3 फीसदी की तेजी लेकर 136.35 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेस 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 415 के स्तर पर बंद हुआ था

अपडेटेड Oct 12, 2022 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
बाटा इंडिया: इस स्टॉक के लिए 1750 पर पहला और 1725 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कल बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स- निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। मंदी की बढ़ती आशंका और ग्लोबल बाजारों की कमजोरी ने भारतीय बाजारों पर अपना असर दिखाया। BSE सेंसेक्स 844 अंक टूटकर 57,147 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 250 अंक टूटकर 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया और 16,983 के स्तर पर बंद हुआ।

    दिग्गजों की तरह छोटे और मझोले शेयरों में भी कल बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मिड और स्माल कैप इंडेक्स 1.7 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए। बाजार में वोलैटिलिटी भी बढ़ती नजर आई। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स 4.42 फीसदी की बढ़त के साथ 20.49 स्तर की ओर जाता नजर आया।

    इन 7 वजहों से आपको शेयरों में जरूर निवेश करना चाहिए


    कल की इस कमजोरी में भी कुछ स्टॉक धारा के उल्टे तैरते दिखे। बाटा इंडिया कल वायदा कारोबार का सबसे बड़ा गेनर साबित हुआ। कल यह स्टॉक 1.6 फीसदी बढ़कर 1810 पर बंद हुआ था। वहीं PCBLकरीब 3 फीसदी की तेजी लेकर 136.35 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेस 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 415 के स्तर पर बंद हुआ था।

    आइये जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है 5paisa.com के रुचित जैन की ट्रेडिंग रणनीति

    बाटा इंडिया: इस स्टॉक के लिए 1750 पर पहला और 1725 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है। इस स्टॉक ने नियर टर्म में एक पुल बैक मूव की संभावना है। ऊपर की तरफ इस स्टॉक में 1870-1900 की रेंज में सपोर्ट नजर आ रहा है।

    PCBL: इस स्टॉक में अभी भी नयिर टर्म में तेजी बने रहने के संकेत कायम हैं। इस स्टॉक के लिए 120 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि 145-154 रुपये पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

    Glenmark Life Sciences: इस स्टॉक के नियर टर्म ट्रेंड पॉजिटिव दिख रहे हैं। इस स्टॉक के लिए 390-275 पर सपोर्ट है। जबकि 440-470 पर बड़ा रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।