Trade Spotlight: हिकल, नवीन फ्लोरीन और रेल विकास निगम में अब क्या करें?

कल की तेजी के बाद अब Hikal का शार्ट टर्म रुख साफ नहीं दिख रहा है। अब जब यह स्टॉक 425 रुपये के स्तर को तोड़ के ऊपर बढ़ेगा तभी इसमें और तेजी आएगी और ये शेयर हमें 450-460 रुपये की तरफ जाता दिखेगा

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 11:58 AM
रेल विकास निगम में भी 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा था। यह शेयर 75.80 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स निफ्टी में कल भी गिरावट का दौर जारी रहा। लेकिन सपोर्ट बेस्ड बाइंग के चलते कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में बाजार में तेजी आई। जिसके चलते कल बाजार निचले स्तरों से सुधरकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी 38 अंक गिरकर 17,858 पर बंद हुआ और इसने डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडल बनाया। जो बाजार में एक संभावित बुलिश रिवर्सल का संकेत है। कल सेंसेक्स में भी 150 अंक की गिरावट देखने को मिली थी। यह 59958 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह बैंक निफ्टी भी 150 अक टूटकर बंद हुआ था।

    कल की मंदी में भी कुछ शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल F&O सेगमेंट का टॉप गेनर रहा था। कल यह शेयर 5.56 फीसदी की बढ़त के साथ 4123.65 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह रेल विकास निगम में भी 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा था। यह शेयर 75.80 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। हाइकल के शेयरों में भी कल 1.7 फीसदी की बढ़त आई थी। यह 405.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

    आइये देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेटिंड रणनीति


    Navin Fluorine International:काफी लंबे करेक्शन के बाद इस स्टॉक ने 3850 रुपये के करीब सपोर्ट लेकर जोरदार बढ़त दिखाई है। कल के कमजोर माहौल में भी इस स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिली। लेकिन इस स्टॉक का मीडियम टर्म टेक्सचर अभी भी कमजोर बना हुआ है। हालंकि 4000 रुपये के स्तर के ऊपर इस स्टॉक में पुल बैक फॉर्मेशन कायम रहने की संभावना दिख रही है। 4000 रुपए के ऊपर जाने पर इस स्टॉक में हमें 4200 और 4250 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं अगर यह शेयर 4000 रुपये के नीचे फिसलता है तो 3900-3850 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

    Hot Stocks - शॉर्ट टर्म में हसिल करना चाहते हैं 25% तक रिटर्न तो इन शेयरों पर लगाएं दांव

    RVNL:ट्रेंड फॉलो करने वाले ट्रेडरों के लिए अब इस स्टॉक का 20 Day SMA यानी 70 रुपये का स्तर काफी अहम है। अगर यह स्टॉक 70 रुपये के सपोर्ट बनाए रखते हुए ऊपर बढ़ता है तो फिर इसमें 80-82 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं 70 रुपये का सपोर्ट टूटने पर ट्रेडर अपनी ट्रेडिंग लॉन्ग पोजीशन काट सकते हैं।

    Hikal:कल की तेजी के बाद अब इस स्टॉक का शार्ट टर्म रुख साफ नहीं दिख रहा है। अब जब यह स्टॉक 425 रुपये के स्तर को तोड़ के ऊपर बढ़ेगा तभी इसमें और तेजी आएगी और ये शेयर हमें 450-460 रुपये की तरफ जाता दिखेगा। वहीं अगर यह स्टॉक नीचे की तरफ 395 रुपये का स्तर तोड़ देता है तो यह गिरावट 380-370 रुपये तक जा सकती है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।