बाजार में आज दबाव भरा सेशन देखने को मिला। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने की चिंता से बाजार में गिरावट आई है। सेंसेक्स 363 अंकों की गिरावट लेकर 38 600 पर टिका है। वहीं निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा कमजोरी के साथ 11600 के नीचे फिसला है। आज बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर पर भी दबाव देखने को मिला। बैंक निफ्टी में 336 अंकों की गिरावट आई है। आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, जहां मेटल इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा टूटा है।
