Get App

Zerodha पर तकनीकी खामी से ट्रेडर को हुआ नुकसान, अब कंपनी को देना पड़ रहा मुआवजा

ट्रेडर ने मुआवजे का दावा BSE की शिकायत निवारण समिति (Grievance Redressal Committee GRC) के समक्ष किया था और GRC ने Zerodha को तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेडर को हुए नुकसान की भरपाई करने का आदेश दिया। इस आदेश के अन्य ट्रेडर्स के लिए रास्ते खोलने की उम्मीद है और हो सकता है कि और ज्यादा मुआवजे दावे फाइल हों

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 13, 2023 पर 1:54 PM
Zerodha पर तकनीकी खामी से ट्रेडर को हुआ नुकसान, अब कंपनी को देना पड़ रहा मुआवजा
Zerodha ट्रेडर को अभी तक 8,225 रुपये का भुगतान कर चुकी है।

Zerodha को एक ट्रेडर को मुआवजा देना पड़ रहा है। वजह, Zerodha प्लेटफॉर्म पर तकनीकी खराबी आ जाने के कारण ट्रेडर को नुकसान हो गया और उसने मुआवजे के लिए कंपनी के खिलाफ मुआवजे का दावा कर दिया। ट्रेडर यह दावा जीत चुका है और अब Zerodha उसे मुआवजा दे रही है। मनीकंट्रोल को मिली जानकारी के मुताबिक, मिले आदेश के अनुरूप Zerodha ट्रेडर को अभी तक 8,225 रुपये का भुगतान कर चुकी है। कहा जा रहा है कि ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर तकनीकी खामी के मामलों में आगे चलकर यह फैसला काफी मायने रखेगा।

ट्रेडर ने मुआवजे का दावा BSE की शिकायत निवारण समिति (Grievance Redressal Committee GRC) के समक्ष किया था और GRC ने Zerodha को तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेडर को हुए नुकसान की भरपाई करने का आदेश दिया। इस आदेश के अन्य ट्रेडर्स के लिए रास्ते खोलने की उम्मीद है और हो सकता है कि और ज्यादा मुआवजे दावे फाइल हों। हालांकि Zerodha ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि यह पूरी तरह से गलत था। GRC के कुछ ऑब्जर्वेशंस स्पष्ट तौर पर गलत हैं।

7 जुलाई का है मामला

यह मामला 7 जुलाई का है, जब अपनी अधिकतम क्षमता तक बैंडविड्थ के इस्तेमाल के कारण पैदा हुई तकनीकी गड़बड़ी के चलते एक ट्रेडर को नुकसान हो गया। यही मुद्दा 30 जून को भी सामने आया था, जिसके कारण ट्रेडर्स दिन के आखिर में अपनी पोजिशंस क्लोज नहीं कर पा रहे थे। आदेश में GRC का दावा है कि ट्रेडर (शिकायतकर्ता) को हुए नुकसान के लिए Zerodha जिम्मेदार है। इसलिए उसके दावे कायम रखने योग्य हैं, यानी सही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें